पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 07 Oct 2018 06:19:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए,कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी https://www.shauryatimes.com/news/13170 Sun, 07 Oct 2018 06:19:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13170 मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के कार्यक्रम में शनि‍वार को हिस्सा लेने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाए. काले झंडे दिखाने वालों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर पिटाई कर दी.पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को कुछ लोगों ने काले झंडे दिखाएसंसद में विधेयक लाकर एससी/एसटी एक्ट में संशोधन किए जाने को लेकर सवर्ण वर्ग में नाराजगी है. उसी के चलते शनिवार कोसपाक्स और अन्य सवर्ण वर्ग के लोग दिग्विजय सिंह का विरोध करने काले झंडे लेकर सड़क पर उतरे.

सपाक्स की ओर से बताया गया है कि दिग्विजय सिंह को सपाक्स के लोग काले झंडे दिखा रहे थे, तभी उन प्रदर्शनकारियों को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीट दिया. काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही. कई प्रदर्शनकारियों को चोटें आई हैं.

सपाक्स का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे उसके कार्यकर्ताओं की पूर्व मंत्री के बेटे पप्पू कंसाना और उसके साथियों ने पिटाई की. संगठन ने पुलिस से मांग की है कि वह प्रदर्शनकारियों से मारपीट करने वालों पर कार्रवाई करे.

]]>