पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और उन्हें जल्लाद कहा…. – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है और उन्हें जल्लाद कहा….
राजद नेता और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘जल्लाद’ बताया है। पटना में पत्रकारों ने प्रियंका गांधी द्वारा पीएम मोदी को ‘दुर्योधन’ कहने पर राबड़ी देवी से सवाल किया था। इस पर राबड़ी देवी ने कहा, ‘उन्होंने दुर्योधन बोल कर गलत किया है, दूसरी भाषा बोलनी चाहिए।

उसके बाद राबड़ी ने कहा कि वो सब तो जल्लाद हैं, जल्लाद। जो जज और पत्रकार को मरवा देते हैं, उठवा लेते हैं। ऐसे आदमी का मन और विचार कैसा होंगे? खूंखार होंगे।’ इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और जदयू पर भी निशाना साथा और इन दोनों पार्टियों को ‘नाले का कीड़ा’ बताया।

राबड़ी देवी ने कहा, ‘पीएम मोदी उस तरह की भाषा अपना रहे हैं। नाली के कीड़े हैं सब। जदयू और भाजपा वाले सब नाली के कीड़े हैं। पांच साल पहले 2014 में वो विकास लेकर आए थे और देश का विनाश करके जा रहे हैं।’

मीसा भारती ने कहा-मेरे पिता लालूजी एक विचार हैं

वहीं राबड़ी देवी की बड़ी बेटी मीसा भारती ने कहा, ‘यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, बल्कि राजनीतिक और वैचारिक लड़ाई है। बिहार के लोग हमारी विचारधारा के साथ हैं। हम आम जन के मुद्दों को उठा रहे है। हर कोई महागठबंधन के समर्थन में है। अगर आप पटना जाएंगे तो देखेंगे सड़क और बिजली का क्या हाल हो गया है?

आपको पता लगेगा कि कैसा विकास हुआ है?’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘वो नागपुरिया कानून और आरएसएस के विचार को लेकर बढ़ रहे हैं। मेरे पिता लालूजी एक नेता नहीं, एक विचार हैं और विचार के साथ गठबंधन के सभी नेता खड़े हैं।’

उबली बिहार की सियासत

राबड़ी देवी के बयान पर बिहार में सियासी उबाल आ गया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी भी गाली देती हैं और राबड़ी देवी भी पीएम के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कर रही हैं। इन लोगों के बयान से हमपर कोई असर नहीं पड़ने वाला, इन्हें तो जवाब जनता देगी। पीएम मोदी देशहित में अपना काम कर रहे हैं।

वहीं, जदयू नेता केसी त्यागी ने कहा कि राबड़ीजी को एेसा नहीं बोलना चाहिए। नरेंद्र मोदी हमारे देश के पीएम हैं, उनके लिए एेसी अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। राबड़ी जी महिला हैं और लालूजी की पत्नी हैं। बिहार का दुर्भाग्य रहा कि वे बिहार की मुख्यमंत्री बनीं।

प्रियंका गांधी ने कहा था दुर्योधन

बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर परोक्ष हमला बोलते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को कहा था कि महाभारत के पात्र दुर्योधन में भी ‘ऐसा ही अहंकार था।’ भाजपा ने प्रियंका के इस बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। पश्चिम बंगाल में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘देश के लोग तय करेंगे कि कौन दुर्योधन और कौन अर्जुन है?’

अंबाला में कांग्रेस की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने मोदी के इस हालिया बयान पर पलटवार किया कि उनके पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी ‘भ्रष्टाचारी नंबर वन’ थे। प्रियंका ने सत्ताधारी भाजपा पर आरोप लगाया कि वह उनके परिवार के शहीदों का अपमान कर रही है।