पेटीएम के मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ की फिरौती मांगी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पेटीएम के मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ की फिरौती मांगी, महिला सेक्रेटरी समेत 3 गिरफ्तार
पेटीएम कंपनी के मालिक को ब्लैकमेल कर 20 करोड़ रुपये मांगने के तीन आरोपियों को थाना सेक्टर-20 की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में कंपनी की महिला वाइस प्रसिडेंट, उसका पति और एक अन्य कर्मचारी शामिल है। कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट व विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर 20 में इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाही की है। इस मामले शामिल कुछ अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमे भेजी गई है।

कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट व विजय शेखर शर्मा के भाई अजय शेखर शर्मा ने थाना सैक्टर 20 मे एफ़आईआर दर्ज़ कराई थी की, पेटीएम कंपनी के एमडी विजय शेखर शर्मा से 20 सितंबर को वाट्सएप कॉल करके डॉटा को सार्वजिनक करने की धमकी देकर 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी। उसके दिये गए खाते में कंपनी की तरफ से 10 अक्टूबर को चेक करने के लिये 67 रुपये और बाद में 15 अक्टूबर को 2 लाख रुपये ऑन लाइन ट्रांसफर किये गए हैं। पुलिस ने जब मामले की तफ़तीश की। तो पता चला की इस सारे कारगुजारियों पीछे कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट सोनिया धवन जो विजय शेखर की निजी सचिव भी उनका हाथ है पुलिस ने सोमवार को कंपनी की वाइस प्रेसीडेंट सोनिया धवन, उनके पति रूपक जैन व कंपनी कर्मचारी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है।

भाई अजय शेखर शर्मा ने बताया कि प्रतीक लोरीयल सोसायटी सेक्टर 120 में रहने वाली सोनिया धवन कंपनी में वाइस प्रेसीडेंट थी। वह कंपनी में पिछले 10 वर्षों से जुड़ी हुई थी। आरोप है कि सोनिया ने साजिश के तहत उनके भाई के मोबाइल और कंप्यूटर से गोपनीय और निजी डाटा चोरी कर लिया। सोनिया, विजय शेखर की निजी सचिव होने के कारण हमेशा उनके साथ ही रहती थी और कंपनी के सभी कार्य के बारे में उसे जानकारी होती थी। उन्हें मोबाइल और कंप्यूटर का पासवर्ड तक पता था। इसका फायदा उठाते हुए उसने निजी डाटा चोरी कर लिया। इस साजिश में उसका पति रूपक जैन और शाहदरा सूरजपुर निवासी कंपनीकर्मी देवेंद्र कुमार भी शामिल था। आरोप है कि इन लोगों ने साजिश के तहत कोलकाता निवासी आरोपित रोहित चोमल की मदद से उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। रोहित अभी फरार है।