पोहे की ये स्पेशल रेसिपी एक बार खाएंगे तो बार -बार बनाएंगे – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 09 Jan 2021 11:54:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 पोहे की ये स्पेशल रेसिपी एक बार खाएंगे तो बार -बार बनाएंगे https://www.shauryatimes.com/news/98102 Sat, 09 Jan 2021 11:54:38 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98102 हर स्टेट में खाने की रेसिपी कुछ अलग ही ख़ास अंदाज में बनाये जाने के लिए फेमस होती है ऐसे में आज हम आपके साथ शेयर करने जा रहे है तमिलनाडु में बनाये जाने वाली पोहा की रेसिपी जो धनिया पोहा के नाम से फेमस होती है इससे एक बार खाएंगे तो बार – बार बनाएंगे , तो देर किस बात की है आइये जानते है इसे बनाने की रेसिपी………

आवश्यक सामग्री 

पोहा- 2 कप
धनिया-1/5 कप
हरी मिर्च- 3
नींबू रस-1/2 चम्मच
हल्दी पाउडर-1/4 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
सरसों-1/2 चम्मच
उड़ल दल-1 चम्मच
काली मिर्च-1/2 चम्मच
फ्रेश नारियल-1/3 कप
तेल-2 चम्मच
करी पत्ता-10 से 15

बनाने की विधि :सबसे पहले आप पोहा को साफ करके छलनी से निकलकर एक बर्तन में रख लें। अब ग्राइंडर में नारियल, धनिया पत्ता, हरी मिर्च और नींबू रस डालकर दरदरा पीस लें। इसके बाद एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें सरसों-1/2 चम्मच, उड़द दाल-1 चम्मच और करी पत्ता डालें। अब दरदरा पीसे हुए पेस्ट को इसी पैन में डालें और अच्छी तरह से मिलाकर पकाएं। तीन से चार मिनट पकाने के बाद इसी पैन में पोहा डाले और अच्छे से मिला लीजिए। स्वादिष्ट धनिया पोहा सर्व करने के लिए अब तैयार है।

]]>