प्रदेश सरकार के करीब 14 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रदेश सरकार के करीब 14 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है
पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर बड़ा आंदोलन करने के प्रयास में लगे राज्य सरकार के कर्मचारियों को योगी आदित्यनाथ सरकार दीपावली से पहले तोहफा देगी। प्रदेश सरकार 14 लाख कर्मियों को बोनस देगी।

प्रदेश सरकार के करीब 14 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को दीपावली से पहले बोनस मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आज ही इसका आदेश जारी होने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल रात ही बोनस की फाइल को अनुमोदित कर दिया। इसके साथ ही करीब 16 लाख राज्यकर्मियों को महंगाई राहत की फाइल भी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल रात को ही अनुमोदित कर दी है।

डीए कैसे दिया जाना है, इसके लिए वित्त विभाग एक दो दिन में व्यापक दिशानिर्देश जारी कर सकता है। बोनस देने पर सरकारी खजाने से करीब 982 करोड़ खर्च करने होंगे। वहीं डीए यदि दो फीसदी बढ़ाया गया तो राज्य सरकार के खजाने पर करीब 2000 करोड़ रुपये का सालाना भार पड़ेगा। इस डीए का लाभ 18 लाख कर्मचारियों और बोनस का 14 लाख अराजपत्रित कर्मचारियों को मिलेगा।

राज्य सरकार की ओर से दीपावली के मौके पर राज्य कर्मचारियों को जुलाई से बढऩे वाले डीए और अराजपत्रित कर्मचारियों को 30 दिन के वेतन के बराबर बोनस देने की परंपरा रही है। इस वर्ष डीए और बोनस का आदेश जारी करने में कुछ विलंब हुआ। उप्र सचिवालय संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एसपी गोयल से मुलाकात कर दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस और डीए का भुगतान कराने की मांग की थी।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने देर रात वित्त विभाग के अधिकारियों को बोनस और डीए की फाइलों के साथ तलब किया। मुख्यमंत्री की ओर से बोनस और डीए भुगतान की मंजूरी दिये जाने के बाद आज शासनादेश जारी हो सकते हैं।