प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं झाड़ू लगाकर देश में स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 02 Apr 2021 09:02:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईसा मसीह के संघर्ष और बलिदान को किया याद https://www.shauryatimes.com/news/107564 Fri, 02 Apr 2021 09:02:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=107564 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुड फ्राइडे पर प्रभु ईसा मसीह के संघर्ष और बलिदान को याद किया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के संघर्षों और बलिदानों की याद दिलाता है। दया के एक आदर्श अवतार, जो जरूरतमंदों की सेवा करने और बीमारों को मदद करने के लिए समर्पित थे। बता दें कि ईसाई धर्म के पवित्र ग्रंथ बाइबिल के अनुसार ईसा मसीह को शूली पर चढ़ाया गया था। इसे हर साल मार्च या अप्रैल में मनाया जाता है। लोग इस दिन प्रभु ईसा मसीह को याद करते हैं। इसे ईस्टर संडे से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है। मान्यता के अनुसार सूली पर चढ़ाए जाने के तीन दिन बाद ईशा मसीह फिर प्रकट हुए लोगों को संदेश देने लगे। इसी वजह से गुड फ्राइडे के तीसरे दिन यानी रविवार को ईस्टर मनाया जाता है।

पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके गुड फ्राइडे पर अपने संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट करके कहा कि इस गुड फ्राइडे को करुणा, प्रेम और सहानुभूति की शक्ति के तौर पर याद करें। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट करके कहा कि इस पवित्र दिन पर हम प्रभु ईशा मसीह के बलिदान को याद करते हैं और उनकी शिक्षाओं का पालन करने का प्रयास करते हैं। हम आपके लिए समृद्ध और शांतिपूर्ण गुड फ्राइडे की कामना करते हैं। अपने प्रियजनों के साथ आनंदित दिन बिताएं।

पुडुचेरी: गुड फ्राइडे पर लोगों ने सैक्रेड हार्ट बेसिलिका चर्च में प्रार्थना की।

गोवा: गुड फ्राइडे पर लोगों ने पणजी के एक चर्च में प्रार्थना की। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर यहां आ रहे लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग हो रहा है।  हाथ सैनेटाइज करने के लिए गेट पर टचलेस हैंड सैनेटाइजर डिसपेंसर लगाया गया है।

 

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाइट हाउस योजना का किया शिलान्यास, कहा- यह छह प्रोजेक्‍ट प्रकाश स्‍तंभ की तरह https://www.shauryatimes.com/news/96816 Fri, 01 Jan 2021 07:53:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96816 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुलतानपुर रोड पर अवध विहार में बनने वाले लाइट हाउस योजना का वर्चुअल शिलान्यास शुक्रवार यानी आज किया। इस आयोजन में उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य मंत्री अवध विहार के कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्‍होंने कहा कि आज नई ऊर्जा के साथ और नए संकल्‍पों को सिद्ध करने के लिए तेज गति से आगे बढ़ने का आज शुभारंभ है। आज देश को गरीब व मध्‍यम वर्ग के लिए घर बनाने के लिए नई टेक्नोलॉजी मिल रही है। तकनीकी भाषा में इसे लाइट हाउस प्रोजेक्‍ट कहते हैं। वास्‍तव में यह छह प्रोजेक्‍ट प्रकाश स्‍तंभ की तरह है।

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों यह प्रोजेक्‍ट अब देश के काम करने के तौर तरीकों का एक उत्‍तम उदाहरण है। हमें इसके पीछे के बड़े विजन को भी समझना होगा। एक समय में आवास योजनाएं केंद्र सरकारों की प्राथमिकताएं में नहीं थी, जितनी होनी चाहिए। सरकार घर निमार्ण की बारीकियों और क्‍वालीटी पर नहीं जाती थी। लेकिन हमें पता है कि बिना काम के विस्‍तारमय।  यह जो बदलाव किए गए हैं, यदि यह बदलाव न होते तो कितना कठिन होता। आज देश ने अलग एप्रोज चुनी है। एक अलग मार्ग अपनाया है।

साथियों हमारें यहां ऐसी कई चीजें हैं, जो प्रक्रिया में बदलाव किए बिना ऐसे निरंतर चलती जाती है। हाउसिंग से जुड़ा मामला भी, बिल्‍कुल ऐसा ही रहा है। हमने इसको बदलने की ठानी।  हमारे देश को बेहतर  टेक्नोलॉजी क्‍यों नहीं मिलनी चाहिए। हमारे गरीब को लंबे समय तक ठीक रहने वाले घर क्‍यों नहीं मिलने चाहिए?

UP की 17 लाख अधिक से परिवारों को मिलेगा लाभ 

लाइट हाउस प्रोजेक्ट के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जल्द ही 10 लाख 80 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी से मकान उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा, कुल 17 लाख अधिक से परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिए जाने हैं, जिसमें से छह लाख 15 हजार मकान तैयार हो चुके हैं। 2022 तक सभी को मकान देने की योजना को लेकर प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया।

सीएम ने कहा लाइट हाउस प्रोजेक्ट से मकान टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल बन रहे हैं। इस अवसर पर मध्य प्रदेश गुजरात आंध्र प्रदेश त्रिपुरा झारखंड के मुख्यमंत्रियों ने भी अपने राज्य में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना पर प्रकाश डाला वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चल रहे इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का भी संबोधन होना है।

यह है योजना 

लखनऊ में अवध विहार सेक्टर-पांच में भूखंड संख्या जी-एच -4 की दो हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण होगा। यहां पर आवास विकास परिषद की तरफ से पहले से ही सड़क, सीवर, जलापूर्ति और बिजली की व्यवस्था है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत यह लाइट हाउस बनाए जाएंगे।

यह होंगे पात्र

सालाना आय तीन लाख होनी चाहिए

नगर निगम सीमा का निवासी होना चाहिए

कोई अपना आवास नहीं होना चाहिए, इसका शपथ पत्र देना होगा

यह भी जानें 

12.59 लाख की लागत से तैयार होने वाले यह फ्लैट लाभार्थी को मात्र 4.75 लाख रुपये में मिलेंगे।

कुल चौदह मंजिला अपार्टमेंट तैयार होंगे।

लखनऊ में अवध विहार सेक्टर-पांच में भूखंड संख्या जी-एच -4 की दो हेक्टेयर भूमि पर इसका निर्माण होगा। कुल 1040 फ्लैट का निर्माण होगा।

34.50 वर्गमीटर कॉरपेट एरिया होगा केंद्र और राज्य सरकार का अंश 7.84 लाख रुपये होगा

लाभार्थी को 4,75,654 रुपये ही देना होगा। यह राशि लाभार्थी से आवंटन के बाद ली जाएगी और बैंक से लोन दिलाने की भी योजना है।

दो माह में ऑन लाइन पंजीकरण चालू होगा

अधिक लाभार्थी आने पर लाटरी से होगा आवंटन

तीन माह में अनापत्तियां और क्लीयरेंस प्राप्त करते हुए शेष बारह माह में इसका निर्माण पूरा करना होगा।

 

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजकोट में एम्स की आधारशिला रखेंगे https://www.shauryatimes.com/news/96640 Thu, 31 Dec 2020 05:15:39 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=96640 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुविज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने कहा कि संस्थान को 201 एकड़ से अधिक जगह आवंटित की गई है और यह लगभग 1,195 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा।

संस्थान का निर्माण 2022 के मध्य तक पूरा होने की उम्मीद है। पीएमओ के अनुसार इस आधुनिक अस्पताल में 750 बिस्तर होंगे, जिनमें से 30 बिस्तर आयुष ब्लॉक में होंगे। इसमें एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए 125 और नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए 60 सीटें होंगी।

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को ट्वीट करके कहा, ‘कल 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे राजकोट में एम्स की आधारशिला रखूंगा। इस परियोजना से गुजरात में स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।’ समारोह में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री विजय रूपानी, और केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे भी शामिल होंगे।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे को अंतिम रूप देंगे CM योगी, आज आएंगे दोपहर 2.50 बजे https://www.shauryatimes.com/news/91819 Fri, 27 Nov 2020 09:13:06 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91819 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली को देखने के लिए बनारस आ रहे हैं। उनके इस दौरे को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संभाली है। तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बनारस में होंगे। इस दौरान पीएम के संभावित सड़क व जल मार्ग का निर्धारण करेंगे तो टाइम मैनेजमेंट भी दुरुस्त कराएंगे।

यही वजह है कि जिस वक्त पीएम के आने की संभावना है उसी वक्त सीएम भी बनारस आ रहे हैं। इतना ही नहीं नगर से उनका प्रस्थान भी उसी वक्त हो रहा है जिस वक्त पीएम मोदी बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। जिला प्रशासन की ओर से आए प्रोटोकाल के तहत सीएम योगी गोरखपुर से दोपहर 2.50 बजे मिर्जामुराद के खुजरी गांव में हेलीकाप्टर से पहुंच जाएंगे। यहां पर पीएम मोदी की जनसभा होने वाली है। तैयारियों का जायजा लेते हुए सीएम योगी हेलीकाप्टर से ही सीधे डोमरी जाएंगे।

जहां से संत अवधूत भगवान राम घाट पर नाव में सवार होंगे और सीधे ललिता घाट जाएंगे। बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ दरबार में मत्था टेकेंगे और निर्माणाधीन कारिडोर का जायजा लेते हुए राजघाट पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी पहला दीप जलाएंगे। यहां से सीएम नाव से ही संत रविदास घाट जाएंगे। इस बीच ललिता घाट पर ही लेजर शो का ट्रायल शो भी देखेंगे। यह 10 मिनट का होगा। संत रविदास घाट पर नाव से उतरने के बाद सीएम लंका, मंडुआडीह, लहरतारा, कैंट, चौकाघाट, मकबूल आलम रोड, कचहरी, सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इस दौरान पीएम मोदी के आगमन को लेकर अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद भोजूबीर, गिलट बाजार, हरहुआ, ङ्क्षरग रोड होते हुए सारनाथ जाएंगे। जहां पर लाइट एंड साउंड शो देखने के बाद रात नौ बजे तक बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे जहां से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

]]>
PM नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने कल वाराणसी आएंगे CM योगी https://www.shauryatimes.com/news/91692 Thu, 26 Nov 2020 09:09:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=91692 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 27 नवंबर को आएंगे। देवदीपावली (30 नवंबर) पर पीएम के आगमन को लेकर अब तक हुई तैयारियों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

मुख्यमंत्री गोरखुपर से खजुरी हेलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद वहां की तैयारियों का जायजा लेने के बाद डोमरी, गंगा घाट समेत अन्य कार्यक्रम स्थलों का मौका मुआयना करेंगे।

इसके बाद शाम को सर्किंट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद रात नौ बजे के करीब लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। पीएम के आगमन को लेकर भले ही अभी प्रोटोकाल नहीं आया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पीएम का कार्यक्रम लगभग तय है। एसपीजी कल लखनऊ पहुंच रही है। दूसरी तरफ जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम 26 नवंबर तक फाइनल होने की उम्मीद है। अधिकारियों का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री का संभावित कार्यक्रम खजुरी, सारनाथ का लाइट एंड साउंड, देवदीपावली व विश्वनाथ धाम में से कोई एक कार्यक्रम में कटौती हो सकती है। हालांकि सब कुछ प्रोटोकाल पर निर्धारित होगा।

गंगा घाटों नजर रखेंगे मजिस्ट्रेट, चप्पे- चप्पे पर तैनात होगी फोर्स

देवदीपावली पर पुलिस फोर्स के साथ 12 मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है। शीतला घाट, दशाश्वमेध घाट, राजेंद्र प्रसाद, अस्सी, राजघाट, केदार घाट, पंचगंगा घाट के अलावा गोदौलिया, मैदागिन, रामापुरा, सोनारपुरा व् अस्सी चौराहा पर शान्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी मजिस्ट्रेटों को दी गई  है। देव दीपावली के साथ ही प्रधानमंत्री व वीवीआईपी कार्यक्रमो के लिए अलग से मजिस्ट्रेट की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा घाट की अन्य व्यवस्था के लिए 22 अफसरों को लगाया गया है। इसके अलावा स्टेज व सेफ हाउस आदि बनाने की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग को सौंपी गई है।

]]>
कंगना रनौत ने करण जौहर से बताया खतरा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांगी मदद https://www.shauryatimes.com/news/82673 Wed, 02 Sep 2020 06:30:02 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=82673 बॉलीवुड की ‘क्वीन’ कंगना रनौत (Kangana Ranaut) अपने बेबाक बयानों से अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहती हैं. सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौत के बाद से उपजे हालात के कारण बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर अब तक की सबसे बड़ी बहस छिड़ गई थी. वे शुरू से ही नेपोटिज्म के खिलाफ बहुत मुखर हैं.

कंगना रनौत और करण जौहर (Karan Johar) से छत्तीस का आंकड़ा रहा है. दोनों सार्वजनिक मंचों पर एक-दूसरे से अपने मनमुटाव को जाहिर करते रहे हैं. कंगना रनौत बहुत पहले से करण जौहर को बॉलीवुड में नेपोटिज्म का बादशाह और ‘मूवी माफिया किंग’ कहती रही हैं.

इस बार कंगना रनौत ने करण जौहर पर अब तक सबसे बड़ा वार किया है. वे न्यूज चैनलों में नेपोटिज्म और मूवी माफिया किंग पर बयान दे रही हैं और सोशल मीडिया पर भी मुखर होकर लिख रही हैं. कंगना रनौत ने अपने आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट कर करण जौहर पर हमला किया है. उन्होंने पीएम मोदी को टैग करके करण जौहर के खिलाफ एक्शन लेने की मांग की है.

कंगना रनौत ने करण जौहर को मूवी माफिया ‘मेन कलप्रिट’ लिखा है. रनौत ने लिखा कि अभी तक करण जौहर के खिलाफ कोई भी एक्शन नहीं लिया गया है और जब सभी चीजें ठंडी होने लगेंगी तो करण के लकड़बग्घों की फौज मेरे पीछे आएगी. इतने सारे जीवन और करियर को बर्बाद करने के बाद भी मूवी माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, क्या हमारे लिए कोई आशा है?

कुछ दिन पहले कंगना ने सुशांत केस में ड्रग्स एंगल आने पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो को मदद करने की पेशकश की थी. कंगना ने कहा था कि वे इंडस्ट्री में ड्रग्स और उससे जुड़ी कई बातों के बारे में जानती हैं, जो जांच में मदद कर सकती हैं.
]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर राहुल गांधी के बयान पर अशोक गहलोत का ट्वीट https://www.shauryatimes.com/news/77570 Mon, 10 Feb 2020 07:53:30 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=77570 कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डंडे मारे जाने वाले बयान लेकर मचे बवाल के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। गहलोत ने ट्वीट में राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनका आशय था कि युवा अपने आक्रोश के कारण मोदी जी को सजा देंगे। उनके शब्दों की राजनीतिक लाभ हेतु गलत व्याख्या की गई और उनके ईरादों को नहीं समझा गया।

गहलोत ने दो ट्वीट किए है। उन्होंने पहले ट्वीट में लिखा कि हिन्दी भाषा में अभिधा एवं व्यंजना होते है। अभिधा किसी भी बात को सामान्य और प्रत्यक्ष रूप से व्यक्त किया जाता है। जबकि व्यंजना अप्रत्यक्ष, व्यंगात्मक, मुहावरेदार अभिव्यक्ति होती है।दूसरे ट्वीट में गहलोत ने लिखा कि जब राहुल गांधी ने डंडा शब्द का प्रयोग किया, तो यह व्यंजनात्मक प्रयोग है। उनका आशय था कि युवा अपने आक्रोश के कारण मोदी जी को सजा देंगे। उनके शब्दों की राजनीतिक लाभ हेतु गलत व्याख्या की गयी और उनके ईरादों को नहीं समझा गया।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को डंडे मारे जाने वाले बयान लेकर मचे बवाल के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट किया है। गहलोत ने ट्वीट में राहुल गांधी का बचाव करते हुए कहा कि उनका आशय था कि युवा अपने आक्रोश के कारण मोदी जी को सजा देंगे। उनके शब्दों की राजनीतिक लाभ हेतु गलत व्याख्या की गई और उनके ईरादों को नहीं समझा गया। उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के बारे में एक रैली में कहा था कि देश के युवा उन्हे 6 माह में डंडे मारेंगे । दरअसल, भाजपा नेता राहुल गांधी के बयान को लेकर उन्हे घेर रहे हैं।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा: असदुद्दीन ओवैसी https://www.shauryatimes.com/news/52410 Wed, 14 Aug 2019 04:31:20 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=52410 AIMIM चीफ और हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार की कश्मीर नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित नेहरू या लौह पुरुष सरदार पटेल की तरह कोई राजनीतिक ज्ञान नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार को कश्मीरियों से नहीं, कश्मीर की जमीन से प्यार है. पार्टी मुख्यालय में ईद मिलाप रैली को संबोधित करते हुए औवेसी ने कहा कि मुझे पता है कि सरकार को कश्मीरियों से प्यार नहीं है. उन्हें कश्मीर की जमीन से प्यार है. उन्हें सत्ता से प्यार है, ना कि न्याय से. वे सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहते हैं, लेकिन मैं याद दिलाना चाहता हूं कि कोई भी व्यक्ति अनंत काल तक नहीं रहता है और न ही शासन करता है.

 

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साक्षात भगवान: राखी सावंत https://www.shauryatimes.com/news/51871 Thu, 08 Aug 2019 11:54:47 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51871 आरपीआई की महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनेत्री राखी सावंत गुरुवार दोपहर आगरा पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के साथ वे आगरा आई हैं। सर्किट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्‍होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को साक्षात भगवान कहा है।

 

एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आगरा आईं राखी सांवत अपने बेबाक अंदाज के लिए खासी पहचान रखती हैं। आगरा में भी उनका बिंदास और बेबाक अंदाज देखने को मिला। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्‍होंने कहा कि वे जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए के हटाने के फैसले से वो बेहद खुश हैं। राखी ने कहा कि हमें आप पर गर्व है मोदी जी। आप जैसा कोई नहीं है। अब कश्मीर हमारा हो गया है। इतना ही नहीं राखी ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। कहा कि कश्मीर में आतंकवादी अब सुरंग में घुस गए हैं क्योंकि मोदी जी ने अपनी सुरंग खोल दी है। तीन तलाक बिल पर भी मोदी सरकार की सराहना की। उन्होंने कहा कि फिल्म धारा 370 के लिए मुझे कास्ट करने के लिए मैं अपने निदेशक व निर्माता को धन्यवाद देती हूं। सबसे पहले हमने धारा 370 का मुद्दा उठाया था। मोदी जी आपका शुक्रिया आपने मेरी बात सुनी और कानून लागू कर दिया।

]]>
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज संसद में वृक्षारोपण अभियान के तहत पेड़ लगाया https://www.shauryatimes.com/news/50095 Fri, 26 Jul 2019 08:03:13 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50095 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के साथ शुक्रवार को लोकसभा सचिवालय द्वारा आयोजित पौधारोपण अभियान में भाग लिया।इस अभियान में मोदी ने अन्य लोगों के साथ पौधे लगाए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे।इस अभियान में मोदी ने अन्य लोगों के साथ पौधे लगाए। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी भी इस दौरान मौजूद रहे।

]]>