प्रयागराज में प्रियंका ने अक्षय वट दर्शन के बाद किया हनुमान मंदिर में पूजन – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

प्रयागराज में प्रियंका ने अक्षय वट दर्शन के बाद किया हनुमान मंदिर में पूजन
पुरखों की धरती प्रयागराज से आज कांग्रेस महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा प्रदेश में कांग्रेस के चुनावी अभियान का बिगुल फूंकेंगी। स्वराज भवन में रात्रि विश्राम के बाद प्रियंका गांधी ने संगम क्षेत्र का रुख किया और अक्षय वट के बाद लेटे हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया।

प्रियंका गांधी वाड्रा कल देर रात लखनऊ से प्रयागराज पहुंची और स्वराज भवन में रात्रि प्रवास करने के बाद आज सुबह संगम का रुख किया। प्रियंका गांधी ने यहां पर अक्षय वट दर्शन के बाद हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद सड़क मार्ग से मनइया घाट जाएंगी। वहां से स्टीमर से गंगा यात्रा शुरू करेंगी।

संगम क्षेत्र में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के साथ विधायक अराधना मिश्रा तथा अन्य नेता मौजूद थे।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर ने संगम में गंगा जल अपने ऊपर छिड़का।

17वीं लोकसभा के लिए होने वाले आम चुनाव में नेता और उम्मीदवार आमजन तक पैठ बनाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी अलग अंदाज में चुनाव प्रचार में उतर रही हैं। चुनावों में बड़े-बड़े शहरों में रोड शो के बढ़ते चलन को दरकिनार कर पूर्वी उत्तर प्रदेश की कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी ने जलमार्ग को चुना। वह प्रयागराज से वाराणसी का दौरा करते समय स्टीमर से गंगा नदी के तट पर बसे कई गांवों में जाएंगी, वहां बालू श्रमिकों, मछुआरों के साथ बुनकरों व कृषकों से भी मिलेंगी। सक्रिय राजनीति में उतरीं प्रियंका गांधी घर प्रयागराज से ही प्रचार का आगाज करने जा रही हैं। आज उनका प्रचार अभियान संगम तट से शुरू हो गया। अक्षय वट के दर्शन के बाद संगम के पास बड़े हनुमान मंदिर में पूजन कर उनका काफिला करछना के मनैया घाट से वाराणसी की ओर स्टीमर से बढ़ा।

इसके बाद रवनिका, कबरा, डीहा, शिवगुलाम सिंह का पूरा, सेमरहा, रामपुर उपरहार, गड़ैला, खजुरौल, बबुरा, लकटहा तक जाएंगी। इसके बाद उनकी स्टीमर का रुख गंगा के दूसरे छोर हो जाएगा। वहां दुमदुमा में ग्रामीणों से मुलाकात कर वह सिरसा जाएंगी, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ही कस्बा वासियों से मुलाकात करेंगी। यहां से वह कार से कई स्थानों पर जाएंगी।

मेजा के टुडि़हार गांव स्थित पुलवामा में शहीद महेश यादव के घर भी जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद वह फिर सिरसा घाट से स्टीमर से लाक्षागृह जाएंगी। वहां पर लोगों को वह लाउडर (हाथ माइक) से संबोधित भी करेंगी। इसके लिए घाट पर छोटा मंच भी बना दिया गया है। इसके बाद वह भदोही के सीता समाहित स्थल के लिए स्टीमर से ही रवाना होंगी। इस दौरान वह प्रयागराज जिले में गंगा किनारे के गांवों छतवा, उपरौड़ा, परानीपुर, पकरी सेवार, भुईपारा, मदरा मुकुंदपुर, डेगुंरपुर, लच्छन चौकठा, नरवा चौकठा, कोठरी, बादपुर, महेवा कला, महेवा खुर्द, बभनी हेठार, उमापुर कला, दिघिया व बामपुर में स्टीमर से ही लोगों का अभिवादन करेंगी।

सिर्फ मत ही नहीं मांगेंगी, मतदान को प्रेरित भी करेंगी

प्रियंका गांधी वाड्रा गंगा यात्रा के दौरान ग्रामीणों की स्थिति भी देखेंगी। उनके रहन-सहन के साथ ही नदी किनारे की संस्कृति का भी अवलोकन करेंगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन मंत्री क्रांति शुक्ला ने बताया कि जल मार्ग से गंगा किनारे के गांवों में जा रहीं प्रियंका गांधी लोगों से सिर्फ पार्टी के लिए मत ही नहीं मांगेंगी, बल्कि ग्रामीणों को मतदान के लिए प्रेरित भी करेंगी। इसके लिए उन्होंने गांवों में पिछले चुनावों में मतदान प्रतिशत की रिपोर्ट भी मंगाई है। गंगा किनारे के गांवों में विकास की तस्वीर के साथ-साथ गंगा की अविरलता और निर्मलता भी देखेंगी।