प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के बारें में शादी के बाद कही ये बड़ी बात – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 01 Nov 2019 09:48:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 प्रियंका चोपड़ा ने पति निक के बारें में शादी के बाद कही ये बड़ी बात https://www.shauryatimes.com/news/62857 Fri, 01 Nov 2019 09:48:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=62857 अपने शानदार अभिनय के साथ-साथ अपनी हॉटनेस से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक  सभी के दिलों में अपनी जगह बना चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड एक्टर, सिंगर निक जोनास अगले महीने अरनी शादी की पहली सालगिरह मनाने वाले हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी सेलेब्स की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है. फैंस दोनों की लाजवाब बॉन्डिंग के फैन हैं. हर कोई इस जोड़ी के केवल तारीफें ही करता है. इतना ही नहीं खुद प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने और निक के रिश्तों पर खुलकर बात करती हुई नजर आती हैं

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनास के साथ अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि वो निक के साथ इस समय अपनी जीवन का सबसे अच्छा सफर बिता रही हैं. वहीं जब प्रियंका चोपड़ा से उनकी शादीशुदा लाइफ के बारे में पूछा गया तो, प्रियंका ने कहा कि वो दिसंबर में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने जा रही है, जिसके लिए वो काफी खुश हैं. साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि निक के साथ उन्होंने अब तक का काफी अच्छा समय बिताया है, जिसे वो लाइफ टाइन भूल नहीं पाएंगी.

अपने बयान में प्रियंका चोपड़ा ने आगे बताया कि जो इंसान उनको समझता उसके साथ लाइफ बिताना काफी सुखद अनुभव देता है और निक जोनास वैसे ही हैं. इससे पहले भी प्रियंका चोपड़ा निक जोनास के साथ अपने रिश्तों पर बात कर चुकी हैं और बता चुकी हैं कि अपनी शादी को मैं अपने माता-पिता की शादी की तरह देख सकती हूं. मेरी और निक की शादी और मेरे माता-पिता की शादी बराबरी की थी, वैसे ही सम्मान से भरी.

]]>