प्रियंका ने आखिर अपने दिवंगत पिता के जन्मदिवस पर जान्हवी कपूर को ही क्यों बुलाया ? – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 24 Aug 2018 09:36:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 प्रियंका ने आखिर अपने दिवंगत पिता के जन्मदिवस पर जान्हवी कपूर को ही क्यों बुलाया ? https://www.shauryatimes.com/news/9361 Fri, 24 Aug 2018 09:36:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9361 बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिनों ही अपने रिश्ते का ऐलान किया था. बीते दिनों ही प्रियंका की उनके अमेरिकी बॉयफ्रैंड निक जोनस से मुंबई में सगाई हुई है. सगाई के बाद अब निक औऱ प्रियंका जल्द ही शादी भी करने की तैयारी में हैं. वहीं हाल ही में प्रियंका ने मुंबई में अपने स्वर्गीय पिता अशोक चोपड़ा का जन्मदिन मनाया. जिसमे कुछ बॉलीवुड सितारे भी मौजूद रहें. प्रियंका ने आखिर अपने दिवंगत पिता के जन्मदिवस पर जान्हवी कपूर को ही क्यों बुलाया ?

बता दे कि प्रियंका अपने पापा के बेहद करीब रही हैं. आज भले ही उनके पिता उनके साथ नहीं है लेकिन वो हर पल उन्हें मिस करती रहती हैं. प्रियंका ने बहुत प्राइवेट तरीके से अपने पापा का बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस छोटे से सेलिब्रेशन में उनके साथ उनकी मां मधू चोपड़ा थी शामिल रही. साथ ही इस छोटे से सेलिब्रेशन का हिस्सा जाहन्वी कपूर साथ रहीं. बता दें कि प्रियंका दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को बेहद मानती थी. हालांकि वे भी दुनिया में नहीं है और अपने पापा के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने जान्हवी कपूर को आमंत्रित किया. बता दें कि जान्हवी कपूर श्रीदेवी की बड़ी बेटी है. 

श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाहन्वी के साथ प्रियंका की बहुत अच्छी बॉन्डिंग है. प्रियंका ने पापा के बर्थडे पर सोशल मीडिया पर भी एक पोस्ट किया था. जिसमें उन्होंने बताया था कि वो अपने पापा को बहुत मिस करती थी. इतना ही नहीं प्रियंका ने अपने हाथों पर एक टैटू भी बनवाया है जिस पर लिखा है, डैडीज लिटिल गर्ल. बता दें कि साल 2013 में कैंसर के चलते 10 जून को प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा का निधन हो गया था.

]]>