फर्जी पत्रकार ने सहायक अध्यापिका से की अभद्रता – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

फर्जी पत्रकार ने सहायक अध्यापिका से की अभद्रता
पहले की 20 हजार की मांग, फिर दी नौकरी खाने की धमकी

अंबेडकर नगर : इब्राहिमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय औसानपुर में बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे  क्षेत्र का एक दबंग अपने साथियों के साथ विद्यालय के अन्दर घुसकर पैसे देने की मांग करने लगा। जब वहां मौजूद सहायक अध्यापिका ने विरोध किया तो उसने जमकर हंगामा किया। इस मामले में गुरुवार को सहायक अध्यापिका ज्ञानमती वर्मा ने खण्ड शिक्षाधिकारी अम्बेडकर नगर को एक पत्र देकर विभागीय स्तर पर कार्रवाई करने और अपने जान-माल के सुरक्षा की मांग की है। पत्र में बताया गया है कि दबंग अरविन्द कुमार यादव अपने आप को एक पोर्टल का पत्रकार बताते हुए जबरन स्कूल के अन्दर घुस गया। मौके पर जब वहां कार्यरत सहायक अध्यापिका ने पूछा कि आपको किससे मिलना है तो उसने मनगढ़ंत कहानी बनाकर स्कूल में अव्यवस्था फैलाने की बात करते हुए पहले सहायक मुझसे 20 हजार रूपये देने की मांग की, और फिर उसकी व शिक्षामित्र नीलू यादव की जल्द नौकरी खा लेने की धमकी देने लगा।

जब मौके पर कोई बात नही बनी तो वहां अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए बिना पूछताछ के ऑफिस के अन्दर घुसकर मोबाइल से अन्दर रखे दस्तावेज का वीडियो क्लिप बनाने लगा। जब विडियो बनाने से मना किया गया तो जेल से विगत छूटकर आने का हवाला देते हुए विद्यालय प्रांगण में हंगामा करने लगा। मामले की जानकारी मिलने पर जब सहायक अध्यापिका का पति वहां पहुंचे तो उनसे भी गाली- गलौच करते हुए हाथापाई करने पर उतारू हो गया। धीरे-धीरे मामला और तेज होते देखकर सहायक अध्यापिका की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद उसने प्रधानाचार्य को मामले की पूरी जानकारी दी और छुट्टी के लिए प्रार्थनापत्र देकर घर चली गई।