फिल्म को सिर्फ मुंबई सर्किट से 29 करोड़ एक लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 31 Dec 2018 10:45:57 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फिल्म को सिर्फ मुंबई सर्किट से 29 करोड़ एक लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है https://www.shauryatimes.com/news/25336 Mon, 31 Dec 2018 10:45:57 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25336 रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म सिंबा ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है और वीकेंड में भी कमाई का तूफ़ान खड़ा कर दिया है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 75 करोड़ से अधिक की कमाई कर एक नया रिकॉर्ड बना लिया है।

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी सिंबा ने तीन दिनों में 75 करोड़ 11 लाख रूपये का कलेक्शन किया हैl इस रविवार को यानि तीसरे दिन फिल्म को शानदार 31 करोड़ छह लाख रूपये की कमाई हुई है। ये 33 प्रतिशत से अधिक का ग्रोथ है। शनिवार को फिल्म ने 23 करोड़ 33 लाख रूपये का कलेक्शन किया था और पहले दिन 20 करोड़ 72 लाख रूपये का कलेक्शन l

ये रणवीर सिंह के करियर में पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है l फिल्म ने मुंबई सर्किट में भी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। फिल्म को यहां पहले दिन सात करोड़ 77 लाख रूपये से ओपनिंग मिली। दूसरे दिन नौ करोड़ 11 लाख रूपये की कमाई हुई और तीसरे दिन 12 करोड़ 13 लाख रूपये और जोड़ लिए। फिल्म को सिर्फ मुंबई सर्किट से 29 करोड़ एक लाख रूपये का कलेक्शन मिल चुका है।

सिंबा ने पहले वीकेंड की कमाई में टाइगर श्रॉफ की फिल्म बाग़ी 2 के 73 करोड़ 10 लाख रूपये के कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इस साल सबसे अधिक वीकेंड कलेक्शन करने वाली फिल्मों में सिंबा छठे स्थान पर है। उससे आगे हैं – 

ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान – 123 करोड़ रूपये

संजू – 120.06 करोड़

पद्मावत – 114 करोड़

रेस3 – 103 करोड़

2.0 – 97.25 करोड़ रूपय

रणवीर सिंह की सिंबा उनके फिल्मी करियर में सबसे अधिक वीकेंड कलेक्शन करने वाली दूसरी फिल्म है। इससे पहले –

पद्मावत ने पहले वीकेंड में 114 करोड़ रूपये बनाये

गोलियों की रासलीला – राम लीला को 52 करोड़ 75 लाख रूपये हासिल हुए

बाजीराव मस्तानी को 46 करोड़ 77 लाख रूपये का ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन मिला

गुंडे को 43 करोड़ 93 लाख रूपये की कमाई हुई

रोहित शेट्टी को कॉमेडी और एक्शन का मास्टर कहा जाता है। राजकुमार हिरानी की तरह इस ब्लॉकबस्टर डायरेक्टर ने बॉक्स ऑफ़िस को हर बार हिला कर रखा है। ये बात दीगर है कि पहले उनके साथ अजय देवगन के रूप में एक पुलिसवाला हुआ करता था, सिंघम के रूप में। और अब ख़ाकी की ख़ुशबू लेकर रणवीर सिंह आये हैं।

करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी रोहित शेट्टी की इस फिल्म में रणवीर के साथ सारा अली खान और सोनू सूद का अहम् रोल है। सिंबा, संग्राम भालेराव नाम के एक घूसखोर पुलिसवाले की कहानी है जो शहर के डॉन के साथ मिलकर काम करता है। वो डॉन (सोनू सूद) एक बार रणवीर सिंह की बहन का ही अपहरण करवा लेता है। और फिर घमासान शुरू होता है।फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन ने अपना सिंघम अवतार दिखाया था लेकिन रोहित के इस नए पुलिसवाले में फ़र्क इतना ही है कि वो मिज़ाज से ‘खडूस’ नहीं मस्त मौला है। जमकर एक्शन करता है और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिल कर ‘आंख मारे…’ भी करता है।

सिंबा, तेलुगु फिल्म टेम्पर का हिंदी रिमेक है। टेम्पर में जूनियर एनटीआर ने लीड रोल निभाया था। फिल्म को बनाने में करीब 85 करोड़ रूपये की लागत आई है, जिसमें प्रचार का खर्च भी शामिल है। सिंबा को देश भर में 4020 स्क्रीन्स में और ओवरसीज़ में 963 रिलीज़ किया गया है।

]]>