फेसबुक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 18 Jan 2021 07:17:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 फेसबुक, ट्विटर को संसदीय समिति ने किया तलब, प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग को रोकने पर होगी बात https://www.shauryatimes.com/news/98966 Mon, 18 Jan 2021 07:17:37 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=98966 सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का दुरुपयोग रोकने के मुद्दे पर फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को 21 जनवरी को तलब किया है। इससे पहले भी फेसबुक और ट्विटर संयुक्त संसदीय समिति के सामने पेश हो चुके हैं। उस दौरान उन्हें डेटा प्रोटेक्शन और प्राइवेसी के मामले में जानकारी लेने के लिए बुलाया गया था।

लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, संसदीय समिति की अगली बैठक में नागरिक अधिकार की सुरक्षा और इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग रोकने को लेकर फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों का विचार सुना जाएगा। समिति की बैठक 21 जनवरी को शाम चार बजे होगी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं।

]]>