फैंस से मांगी यह दुआ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

‘धरम जी’ के 85वें जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, फैंस से मांगी यह दुआ
हिंदी सिनेमा में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की प्रेम कहानियां किसी परी कथा की तरह रही हैं, जो सिनेमा के शौक़ीनों को ख्वाबों की सैरगाह में ले जाती थी। पर्दे के दोनों तरफ़ धरम-हेमा की जोड़ी के हज़ारों अफ़साने हैं, जिनमें मोहब्बत और शरारत के कई दिलचस्प कारनामे शामिल हैं। इनके करियर की तरह इनकी कहानियां भी आइकॉनिक रही हैं, जिन्हें सुनकर कई पीढ़ियों के नौजवानों की तमन्ना जवां हुईं। धर्मेंद्र अपनी उम्र के 85वें पड़ाव पर पहुंच गये हैं और उनके फैंस अपने हीरो का जन्मदिन मना रहे हैं। ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के लिए धर्मेंद्र का जन्मदिन ख़ास मायने रखता है।

हेमा मालिनी ने अपने धरम जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया कि इतने लम्बे अर्से तक दोनों को उनका प्यार मिलता रहा। धर्मेंद्र के साथ अपनी दो ख़ूबसूरत तस्वीरें शेयर करके हेमा लिखती हैं- आज हम धरम जी का जन्मदिन मना रहे हैं। यह आप सब फैंस का प्यार और दुलार है, जो आज भी हमारी फ़िल्में देखते और सराहते हैं और हम आपकी यादों में ताज़ा बने रहते हैं। यही वो बात है, जो हमें काम करने करने के लिए प्रेरित करती है और अंत तक इस साथ के लिए हमें आपकी दुआओं की दरकार है। प्यार के लिए शुक्रिया।

पर्दे पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की जोड़ी आइकॉनिक रही है। दोनों ने 1970 से 2011 तक 33 फ़िल्मों में साथ काम किया, जिनमें शोले, जुगनू, चरस, प्रतिज्ञा, सीता और गीता जैसी हिट फ़िल्में शामिल हैं। दोनों की पहली रिलीज़ फ़िल्म तुम हसीन मैं जवां थी, जो 24 जुलाई 1970 को रिलीज़ हुई थी। भप्पी सोनी निर्देशित फ़िल्म को सचिन भौमिक ने लिखा था। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के निर्देशन में 2011 में आयी फ़िल्म टेल मी ओ ख़ुदा में काम किया था, जिसें बेटी ईशा देओल ने लीड रोल निभाया था।

धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की शादी 2 मई 1980 को हेमा के भाई जगन्नाथ के घर पर अयंगर रीति-रिवाज़ से हुई थी। जब इसका खुलासा हुआ तो यह उस साल का सबसे बड़ा स्कूप था। राजीव विजयकर ने धर्मेंद्र की बायोग्राफी Dharmendra- Not Just A He-Man में इस क़िस्से का ज़िक्र किया है। शादी में सिर्फ़ धर्मेंद्र के पिता मौजूद रहे थे। हेमा मालिनी ने बाद में फ़िल्मफेयर मैगज़ीन को दिये इंटरव्यू में शादी की विस्तार से चर्चा की थी। उन्होंने बताया था कि धर्मेंद्र ने उन्हें हीरे की दो अंगूठियां और अयंगर मंगलसूत्र दिया था, जबकि उनके पिता ने साड़ी दी थी।

ट्रिपल रियर कैमरे के साथ Moto G9 Power भारत में हुआ लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Moto G9 Power को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पंच होल डिजाइन डिस्प्ले दिया गया है और इसके बैक पैनल में दो कलर शेड्स मौजूद हैं। जो कि इसके डिजाइन को अधिक आकर्षक बनाता है। यह स्मार्टफोन भारत में एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और पावरफुल बैटरी जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में डिटेल से…

Moto G9 Power की कीमत और उपलब्धता

Moto G9 Power को भारत में सिंगल स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है और इसकी कीमत 11,999 रुपये है। इसमें 4GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिवली Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसकी सेल 15 दिसंबर को पहली बार शुरू होगी।

Moto G9 Power के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Moto G9 Power एंड्राइड 10 ओएस पर काम करता है और इसमें 6.8 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है। इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720×1,640 पिक्सल और 20.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो है। यह स्मार्टफोन octa-core Qualcomm Snapdragon 662 प्रोसेसर पर काम करता है। फोन में दी गई स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग करके 512GB तक एक्सपेंड कर सकते हैं।

Moto G9 Power के अन्य फीचर्स की बात करें तो इस स्मार्टफोन में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है। जबकि इसमें 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर उपलब्ध है। वहीं सेल्फी के शौकीनों को बजट रेंज के इस स्मार्टफोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आता है और इसमें पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। इस स्मार्टफोन ब्लूटूथ, वाईफाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।