बदायूं में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 04 Jan 2021 10:24:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बदायूं में पेड़ से लटकी मिली युवक-युवती की लाश, जाँच में जुटी पुलिस https://www.shauryatimes.com/news/97309 Mon, 04 Jan 2021 10:24:19 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=97309 बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में सोमवार को एक युवक और एक किशोरी की लाश पेड़ से लटकी मिली है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना उझानी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिरौलिया गांव की है. गांव के जंगल में सोमवार सुबह ग्रामीणों को एक पेड़ पर फांसी के फंदे से एक युवक और एक किशोरी के शव लटके पाए गए हैं. उनकी शिनाख्त गांव के ही रतिराम (18) और प्रीति (17) के रूप में हुई है.

मामले की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में परिजनों ने बताया कि रतिराम और प्रीति रात से ही गायब थे. ग्रामीणों में चर्चा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था. मामले के लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया है कि, ”प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है. युवक और किशोरी दोनों एक ही जाति के हैं. आपस में दूर के संबंधी भी बताए जा रहे हैं. परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई के लिए कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है, फिर भी पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है.”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मौत के कारण का पता लगने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

]]>