बनी एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 02 Jul 2018 07:08:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 संजू’ ने रच दिया इतिहास, बनी एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म https://www.shauryatimes.com/news/4902 Mon, 02 Jul 2018 07:08:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=4902 रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने इतिहास रच दिया है। संडे को इसने जो कमाई की है वो आज तक भारतीय फिल्म इतिहास में किसी फिल्म को नसीब नहीं हुई। संडे को इसने 46.71 करोड़ रुपए कमाए। यह रकम भारत में कभी किसी फिल्म को एक दिन में नहीं मिली।रणबीर कपूर की 'संजू' ने इतिहास रच दिया है। संडे को इसने जो कमाई की है वो आज तक भारतीय फिल्म इतिहास में किसी फिल्म को नसीब नहीं हुई। संडे को इसने 46.71 करोड़ रुपए कमाए। यह रकम भारत में कभी किसी फिल्म को एक दिन में नहीं मिली।  'बाहुबली 2' ने अपने पहले संडे को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे। यह रिकॉर्ड एक साल में ही 'संजू' ने तोड़ दिया। अब 'संजू' की तीन दिन की कमाई 120.06 करोड़ रुपए है।  पहले दिन 'संजू' ने लगभग 35 करोड़ रुपए कमा लिए थे। रणबीर कपूर की 'संजू' ने तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे और भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग(बिना छुट्टी वाले दिन की) हासिल करने वाली फिल्म बन गई थी। सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे, यह भी छुट्टी का दिन नहीं था। रणबीर की फिल्म ने 34.75 कमाए हैं।  शनिवार को इसे 38.60 करोड़ रुपए मिले थे और अब संडे कमाल का रहा। वैसे फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। यह राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों से अलग है। कई समीक्षाओं में इसे उनकी सबसे कमजोर फिल्म बताया गया है। संजय दत्त की केवल दो बुराइयों पर यह फोकस करती है। ड्रग्स और टाडा के दाग को यहां साफ करने की कोशिश की गई है।  फिल्म के लिए माहौल काफी अच्छा बना तो इसके शो फुल चल रहे हैं। इसे बिना किसी शक के साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज कहा जा सकता है। 'संजू' की सबसे बड़ी ओपनिंग का इंतजाम फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया ता। इसे 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी तादाद पर यह फिल्म 48 करोड़ रोज तक कमा सकती है।  फिल्म की लंबाई पौने तीन घंटे की है। इस वजह से शो कम ही है। एक दिन में एक स्क्रीन पर 5 शो की गुंजाइश बनती है, इसलिए टिकट महंगे हैं। यह भी संभावना है कि यह ज्यादा दिनों तक चले और एक स्तर पर रोज कमाई करती रहे।  संजय दत्त इसमें अपनी कहानी खुद सुना रहे हैं। दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा सबकी मौजूदगी इसे खास बनाती है। रणबीर कपूर सब पर भारी हैं। विक्की कौशल फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। उनका रोल हर हीरोइन से ज्यादा है। विक्की ने किया भी बढ़िया है। रणबीर के बाद वे ही इस फिल्म में याद रहते हैं।

‘बाहुबली 2’ ने अपने पहले संडे को 46.50 करोड़ रुपए कमाए थे। यह रिकॉर्ड एक साल में ही ‘संजू’ ने तोड़ दिया। अब ‘संजू’ की तीन दिन की कमाई 120.06 करोड़ रुपए है।

पहले दिन ‘संजू’ ने लगभग 35 करोड़ रुपए कमा लिए थे। रणबीर कपूर की ‘संजू’ ने तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त किए थे और भारत की सबसे बड़ी ओपनिंग(बिना छुट्टी वाले दिन की) हासिल करने वाली फिल्म बन गई थी। सलमान की फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ ने पहले दिन 34.10 करोड़ रुपए पहले दिन कमाए थे, यह भी छुट्टी का दिन नहीं था। रणबीर की फिल्म ने 34.75 कमाए हैं।

शनिवार को इसे 38.60 करोड़ रुपए मिले थे और अब संडे कमाल का रहा। वैसे फिल्म को मिले-जुले रिव्यूज मिले हैं। यह राजकुमार हिरानी की पिछली फिल्मों से अलग है। कई समीक्षाओं में इसे उनकी सबसे कमजोर फिल्म बताया गया है। संजय दत्त की केवल दो बुराइयों पर यह फोकस करती है। ड्रग्स और टाडा के दाग को यहां साफ करने की कोशिश की गई है।

फिल्म के लिए माहौल काफी अच्छा बना तो इसके शो फुल चल रहे हैं। इसे बिना किसी शक के साल 2018 की सबसे बड़ी रिलीज कहा जा सकता है। ‘संजू’ की सबसे बड़ी ओपनिंग का इंतजाम फॉक्स स्टार स्टूडियोज ने किया ता। इसे 4000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी तादाद पर यह फिल्म 48 करोड़ रोज तक कमा सकती है।

फिल्म की लंबाई पौने तीन घंटे की है। इस वजह से शो कम ही है। एक दिन में एक स्क्रीन पर 5 शो की गुंजाइश बनती है, इसलिए टिकट महंगे हैं। यह भी संभावना है कि यह ज्यादा दिनों तक चले और एक स्तर पर रोज कमाई करती रहे।

संजय दत्त इसमें अपनी कहानी खुद सुना रहे हैं। दीया मिर्जा, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा सबकी मौजूदगी इसे खास बनाती है। रणबीर कपूर सब पर भारी हैं। विक्की कौशल फिल्म में रणबीर कपूर के दोस्त का किरदार निभा रहे हैं। उनका रोल हर हीरोइन से ज्यादा है। विक्की ने किया भी बढ़िया है। रणबीर के बाद वे ही इस फिल्म में याद रहते हैं।

]]>