बलात्कार के केस में सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मोबाइल हुआ बरामद – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 24 Oct 2020 09:04:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बलात्कार के केस में सजा काट रहे नारायण साईं के पास से मोबाइल हुआ बरामद https://www.shauryatimes.com/news/88064 Sat, 24 Oct 2020 09:04:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=88064 जी दरअसल जेल प्रशासन ने नारायण साईं के पास से मोबाइल पकड़ा है और इस मामले में स्थानीय सचिन पुलिस थाने में मामला दायर करवाया गया है. जेल की A/2 बैरक नंबर- 55 में आजीवन कारावास की सजा काट रहे नारायण उर्फ नारायण साईं आसुमल हरपलानी के अलावा इसी बैरक के चार अन्य कैदियों के पास से भी मोबाइल फोन मिला है. वैसे सूरत की जेल से मोबाइल मिलने का यह पहला मामला नहीं है बल्कि इसके पहले भी यहाँ ऐसा हो चुका है. नारायण साईं के बारे में बात करें तो वह कथा और प्रवचन की आड़ में महिलाओं के साथ बलात्कार करता था. नारायण साईं के खिलाफ सूरत की जिन दो बलात्कार पीड़िता ने गवाही दी थी उनके साथ भी नारायण साईं ने कुछ ऐसा ही किया था. उस दौरान दोनों बहनों ने नारायण साईं पर आरोप लगाया था कि ‘उसने कथा के बहाने कई बार उनके साथ बलात्कार भी किया.’ केवल इतना ही नहीं, ‘वह उन्हें यह बताने की कोशिश करता था वह लड़कियों से बेहद प्यार करता है इसलिए वह उन्हें लव लेटर्स भी लिखा करता था.’ ]]>