बलूचिस्तानः ट्रक-बस में जोरदार भिड़ंत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 22 Jan 2019 06:24:24 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बलूचिस्तानः ट्रक-बस में जोरदार भिड़ंत, 26 लोगों की मौत, 16 घायल https://www.shauryatimes.com/news/28857 Tue, 22 Jan 2019 06:24:24 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=28857 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में तेल से लदे ट्रक और एक बस के टकराने से हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई और 16 लोग घायल हो गए. पुलिस ने मंगलवार को बताया कि हब के पास लसबेला जिले में यह हादसा हुआ है. पुलिस ने आगे बताया कि यह घटना सामने से आ रहे ट्रक के बस को टकराने से हुआ है. कराची से पंजगुर जा रही बस में 40 लोग सवार थे. एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”ट्रक में ईरानी ईंधन होने के कारण हादसे के बाद वहां भीषण आग लग गई. जिससे बस में कुछ यात्री फंस गए.”

उन्होंने आगे बताया कि , ” आग लगने के बाद यात्री जान बचाने के लिए बस से कूदने लगे, लेकिन जल्दबाजी के कारण कई लोग अंदर ही रह गए. जिसके चलते हादसे में जो लोग बच सकते थे वह भी अंदर फंसे होने के कारण जान नहीं बचा सके.” अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल के बाद मौके पर पहुंची टीम ने 26 शव बरामद कर लिए हैं. वहीं कई घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.”

लसबेला के उपायुक्त शब्बीर मेंगल ने कहा, ”सभी की मौत आग की चपेट में आने से हुई है.” उन्होंने बताया कि घायल हुए 16 लोगों में से छह की हालत गंभीर है. ‘ईदी फाउंडेशन’ के एक बचाव अधिकारी ने बताया कि सुविधाओं और एंबुलेंसों की कमी के कारण घायलों को कराची ले जाने में काफी समय लग रहा है. उन्होंने बताया कि अधिकतर शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान कर पाना भी मुश्किल है.

]]>