बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर का मालिक बना दिया। – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 07 Oct 2018 08:34:11 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर का मालिक बना दिया। https://www.shauryatimes.com/news/13196 Sun, 07 Oct 2018 08:34:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=13196  बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर (लगभग एक करोड़ रुपये) का मालिक बना दिया। ग्रेगोरियो डी सैंटिस की बहन ने उस कोठरी को साफ करने की सलाह दी थी, जिसमें पुराने कपड़े थे। इस सफाई के दौरान ही उसे कोट से 10 महीने पहले खरीदा गया एक लॉटरी का टिकट मिला, जो कि अब तक वैध था। बहन की सलाह ने मॉन्ट्रियल निवासी एक व्यक्ति को 1.75 मिलियन कनाडाई डॉलर का मालिक बना दिया।लॉटो-क्यूबेक ने डी सैंटिस के बड़े दिन के बारे में कहा कि जब वह पता करने गया कि टिकट मान्य है या नहीं तो उसे लगा डिस्प्ले स्क्रीन पर उसके टिकट नंबर के आगे 1,750 कनाडाई डॉलर लिखा है। लेकिन जब उसे सही रकम का पता चला तो जैसे उसके दिल की धड़कन ही रुक गई।

डी सैंटिस की बहन ने बताया था कि यह तब हुआ जब पुराने कपड़ों को दान करने से पहले उन्होंने अपने भाई को उनकी सफाई करने की सलाह दी। इसी दौरान उसे लॉटरी का टिकट मिला, जो कि उसने मूल रूप से दिसंबर, 2017 में खरीदी थी।

 

]]>