बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी करारी हार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 01 Jan 2020 07:45:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बांग्लादेश ने पाकिस्तान जाने से किया मना तो बौखलाए पाक विदेश मंत्री बोले- भारत ने की है राजनीति https://www.shauryatimes.com/news/72052 Wed, 01 Jan 2020 07:45:41 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=72052 बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने से मना किया है। हालांकि, बीसीबी इसी महीने पाकिस्तान की सरजमीं पर टी20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है, लेकिन टेस्ट सीरीज खेलने से मना करने के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरेशी (Shah Mehmood Qureshi) ने भारत पर निशाना साधने की कोशिश की है।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा है कि भारत ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज नहीं खेलने का दवाब बनाया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच जनवरी में दो मैचों की टेस्ट सीरीज और 3 मैचों की टी20 सीरीज होनी थी, लेकिन बीसीबी को खिलाड़ियों ने पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने के मना कर दिया है। वहीं, कई बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान में सुरक्षा के मद्देनजर टी20 सीरीज भी खेलने के लिए तैयार नहीं हैं।

पाकिस्तान जाने के लिए तैयार नहीं हैं खिलाड़ी

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा है कि तमाम बड़े खिलाड़ी पाकिस्तान में टी20 सीरीज भी खेलने के लिए राजी नहीं हुए हैं। वहीं, पाक विदेश मंत्री ने इस मामले में भारत को दोषी ठहराया है और कहा है कि हाल ही में श्रीलंकाई खिलाड़ियों द्वारा दिए गए बयान से साफ है कि पाकिस्तान में क्रिकेट खेलने के लायक हालात हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद है। कुरेशी ने कहा, “हम श्रीलंका का धन्यवाद देते हैं जो यहां खेलने के लिए आए।”

पाक विदेश मंत्री ने आगे कहा, “हम बांग्लादेश का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। ऐसा लग रहा है कि वे पाकिस्तान का दौरा करने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुझे संदेह है कि भारत ने इसमें व्यवधान डाला है। बांग्लादेश को अकेले ये फैसला करना चाहिए। वे भारत के साथ अपने संबंधों को अच्छा रख सकते हैं, लेकिन इंटरनेशनल स्पोर्ट्स में इस तरह की राजनीति करना सही नहीं है।” बता दें कि पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम पर साल 2009 में हुए आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान में बहुत कम क्रिकेट खेली जा रही है।

]]>
बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दी करारी हार, अब फाइनल में भारत होगा सामने. https://www.shauryatimes.com/news/12288 Thu, 27 Sep 2018 07:02:22 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12288 मुश्फिकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य का बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई.

शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी.

मुश्फिकुर रहीम (99) और मोहम्मद मिथुन (60) की संघर्षपूर्ण पारियों द्वारा रख गए 240 रनों के लक्ष्य का बांग्लादेश के गेंदबाजों ने सफलतापूर्वक बचाव किया और पाकिस्तान को एशिया कप-2018 के सुपर-4 के अंतिम मुकाबले में 37 रनों से मात देकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई.  शेख जायेद क्रिकेट स्टेडियम में बुधवार को खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की टीम आसान से लक्ष्य के सामने पूरे ओवर खेलने के बाद नौ विकेट खोकर 202 रन ही बना सकी.  बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 में एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा.  पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज 50 के आंकड़े को छू नहीं सका. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए. मेहंदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए. रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली.  आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट महज 18 रनों पर खो दिए थे. फखर जमां (1), बाबर आजम (1) और कप्तान सरफराज अहमद (10) तीन अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और सलामी बल्लेबाज इमाम को अकेला छोड़ गए.  टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक (30) ने इमाम का साथ दिया और टीम का स्कोर 85 रनों तक पहुंचाया. यहां मलिक को बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने रूबेल की गेंद पर शानदार कैच पकड़ कर पवेलियन की राह दिखाई.  शादाब खान (4) को सरकार ने पवेलियन भेजा, यहां आसिफ अली (31) ने इमाम का साथ दिया. दोनों के बीच अच्छा साझेदारी हो रही थी और इसी जोड़ी के ऊपर पाकिस्तान की सारी उम्मीदें टिकी हुई थीं, लेकिन आसिफ, मिराज की गेंद पर आगे बढ़कर मारने के प्रयास में लिट्टन दास के हाथों स्टम्प कर दिए गए. उनका विकेट 165 के कुल स्कोर पर गिरा.  दो रन बाद इमाम भी महामुदुल्लाह की गेंद पर लिटन के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 105 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. यहां से पाकिस्तान की हार तय हो गई थी. अंत में मोहम्मद नवाज (8), हसन अली (8) जल्दी पवेलियन लौट लिए.  शाहीन शाह अफरीदी 14 और जुनैद खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे.  इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 239 रन बनाए थे. टीम को यहां तक पहुंचाने में रहीम और मिथुन का योगदान रहा. इन्होंने टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकालते हुए सम्मानजनक स्कोर दिया. बांग्लादेश ने 12 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे. सौम्य सरकार (0), मोमिनुल हक (5) और लिटन दास (6) पवेलियन लौट लिए थे. यहां से रहीम और मिथुन ने चौथे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.  इस साझेदारी को हसन अली ने मिथुन को 156 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर तोड़ा. मिथुन ने 84 गेंदें में चार चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली.  इमरुल कायेस (9) को शादाब खान ने अपना शिकार बनाया. रहीम अपने शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि शाहीन की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर सरफराज अहमद के दस्तानों में चली गई और रहीम शतक से चूक गए. रहीम इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 99 के निजी स्कोर पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए.  अंत में महमुदुल्ला (25), मुर्तजा (13) और मिराज (12) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.  पाकिस्तान के लिए जुनैद खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शाहीन और हसन ने दो-दो विकेट लिए. शादाब के हिस्से एक विकेट आया.

बांग्लादेश ने इससे पहले 2012 और फिर 2016 में एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल में उसका सामना शुक्रवार को भारत से होगा.

पाकिस्तान की तरफ से इमाम उल हक ने सबसे ज्यादा 83 रन बनाए. उनके अलावा पाकिस्तान का कोई और बल्लेबाज 50 के आंकड़े को छू नहीं सका. बांग्लादेश के लिए मुस्ताफीजुर रहमान ने चार विकेट लिए. मेहंदी हसन मिराज के हिस्से दो विकेट आए. रुबेल हुसैन, महामुदुल्लाह, सौम्य सरकार को एक-एक सफलता मिली.

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान ने अपने तीन विकेट महज 18 रनों पर खो दिए थे. फखर जमां (1), बाबर आजम (1) और कप्तान सरफराज अहमद (10) तीन अपनी टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और सलामी बल्लेबाज इमाम को अकेला छोड़ गए.

टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी शोएब मलिक (30) ने इमाम का साथ दिया और टीम का स्कोर 85 रनों तक पहुंचाया. यहां मलिक को बांग्लादेशी कप्तान मुर्तजा ने रूबेल की गेंद पर शानदार कैच पकड़ कर पवेलियन की राह दिखाई.

शादाब खान (4) को सरकार ने पवेलियन भेजा, यहां आसिफ अली (31) ने इमाम का साथ दिया. दोनों के बीच अच्छा साझेदारी हो रही थी और इसी जोड़ी के ऊपर पाकिस्तान की सारी उम्मीदें टिकी हुई थीं, लेकिन आसिफ, मिराज की गेंद पर आगे बढ़कर मारने के प्रयास में लिट्टन दास के हाथों स्टम्प कर दिए गए. उनका विकेट 165 के कुल स्कोर पर गिरा.

दो रन बाद इमाम भी महामुदुल्लाह की गेंद पर लिटन के हाथों लपके गए. उन्होंने अपनी पारी में 105 गेंदों का सामना किया और दो चौकों के अलावा एक छक्का लगाया. यहां से पाकिस्तान की हार तय हो गई थी. अंत में मोहम्मद नवाज (8), हसन अली (8) जल्दी पवेलियन लौट लिए.

शाहीन शाह अफरीदी 14 और जुनैद खान तीन रन बनाकर नाबाद रहे.

इससे पहले बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 48.5 ओवरों में सभी विकेट खोकर 239 रन बनाए थे. टीम को यहां तक पहुंचाने में रहीम और मिथुन का योगदान रहा. इन्होंने टीम को खराब शुरुआत से बाहर निकालते हुए सम्मानजनक स्कोर दिया.

बांग्लादेश ने 12 रनों पर ही अपने तीन विकेट खो दिए थे. सौम्य सरकार (0), मोमिनुल हक (5) और लिटन दास (6) पवेलियन लौट लिए थे. यहां से रहीम और मिथुन ने चौथे विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाला.

इस साझेदारी को हसन अली ने मिथुन को 156 रनों के कुल स्कोर पर आउट कर तोड़ा. मिथुन ने 84 गेंदें में चार चौकों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली.

इमरुल कायेस (9) को शादाब खान ने अपना शिकार बनाया. रहीम अपने शतक की ओर बढ़ ही रहे थे कि शाहीन की एक गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर सरफराज अहमद के दस्तानों में चली गई और रहीम शतक से चूक गए. रहीम इसी के साथ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 99 के निजी स्कोर पर आउट होने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बन गए.

अंत में महमुदुल्ला (25), मुर्तजा (13) और मिराज (12) ने टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके.

पाकिस्तान के लिए जुनैद खान ने सबसे ज्यादा चार विकेट अपने नाम किए. शाहीन और हसन ने दो-दो विकेट लिए. शादाब के हिस्से एक विकेट आया.

]]>