बाजार की कमजोर शुरुआत – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 16 Aug 2018 08:08:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 184 और निफ्टी 57 अंक गिरकर खुला https://www.shauryatimes.com/news/8675 Thu, 16 Aug 2018 08:08:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=8675 इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन रुपये के भारी गिरावट के साथ शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार भी कमजोर हुआ है. गुरुवार को सेंसेक्स ने 184 अंक की बढ़त के साथ 37668.11 के स्तर पर कारोबार शुरू किया है. वहीं, निफ्टी की बात करें तो यह 56.80 अंकों की बढ़ोत्तरी के साथ 11378.30 के स्तर पर खुला है.बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 184 और निफ्टी 57 अंक गिरकर खुला

फिलहाल दोनों सूचकांक में गिरावट कम हो गई है. अभी (9.51AM) सेंसेक्स में 66.64 की गिरावट देखने को मिल रही है. इस गिरावट के साथ यह 37,785.36 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

वहीं, निफ्टी की बात करें तो इसमें भी गिरावट कम हो गई है. निफ्टी 19.20 अंकों की गिरावट के साथ 11,415.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

शुरुआती कारोबार में एक्स‍िस बैंक,  बजाज फाइनेंस, सिप्ला और गेल के शेयरों में बढ़त देखने को मिल रही है. हालांकि आईटी कंपनी विप्रो के शेयरों में निफ्टी-50 पर गिरावट देखने को मिल रही है. इसके अलावा कोटक बैंक के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं.

रुपये ने भी इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन की रिकॉर्ड तोड़ गिरावट के साथ शुरुआत की है. गुरुवार को रुपये ने 70.25 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की है. तुर्की में जारी आर्थ‍िक संकट का असर अभी भी रुपये पर बना हुआ है.

]]>