बात नहीं बनी तो नुकसान संभव – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

होमदेश पासवान के बेटे चिराग बोले- एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ पर, बात नहीं बनी तो नुकसान संभव
लोक जनशक्ति पार्टी के नेता और सांसद चिराग पासवान ने एनडीए में सीट साझेदारी को लेकर हो रही देरी पर चिंता जताई है। चिराग ने कहा कि दो दलों के एनडीए से अलग होने के बाद गठबंधन नाजुक दौर से गुजर रहा है। उन्होंने लिखा है कि गठबंधन की चिंता समय रहते दूर की जाए नहीं तो नुकसान हो सकता है।

चिराग ने मंगलवार वार दो सिलसिलेवार ट्वीट में अपनी चिंता जाहिर की है। चिराग ने लिखा, ‘टीडीपी और रालोसपा के एनडीए गठबंधन से जाने के बाद एनडीए गठबंधन नाजुक मोड़ से गुजर रहा है। ऐसे समय में भारतीय जनता पार्टी गठबंधन में फिलहाल बचे हुए साथियों की चिंताओं को समय रहते सम्मानपूर्वक तरीके से दूर करे।’

चिराग ने एक और ट्वीट में लिखा है, ‘गठबंधन की सीटों को लेकर कई बार भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात हुई परंतु अभी तक कुछ ठोस बात आगे नहीं बढ़ पाई है। इस विषय पर समय रहते बात नहीं बनी तो इससे नुकसान भी हो सकता है।’

एनडीए गठबंधन में लोजपा के कुल छह सांसद हैं। यह भी माना जा रहा है कि रालोसपा के अलग होने के बाद लोजपा को बिहार में ज्यादा सीटें मिल सकती हैं। पर चिराग के ताजा ट्वीट से उनकी नाराजगी झलक रही है। हाल में लोजपा नेता राम विलास पासवान ने भविष्य में पार्टी से जुड़े सारे फैसलों के लिए चिराग को अधिकृत कर दिया था।