बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 15 Jul 2019 10:32:05 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही: उत्तराखंड https://www.shauryatimes.com/news/48837 Mon, 15 Jul 2019 10:32:05 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=48837 उत्तराखंड में बारिश के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. सोमवार को बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर भारी भूस्खलन हुआ. चमोली के करीब लंगासु में हुए इस भूस्खलन के कारण एनएच-58 को बंद कर दिया गया है. अभी हाल में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के सरिचामशिल गांव में अचानक बाढ़ आ गई. हालांकि अगस्तमुनि ब्लॉक के सरिचामशिल गांव में बाढ़ से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ. गंगोत्री के पास बारिश की वजह से भूस्खलन हो गया जिससे गंगोत्री राजमार्ग कुछ घंटों के लिए बाधित रहा. उत्तरकाशी जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने कहा कि मजदूरों ने राजमार्ग को साफ कर दिया.

]]>