बालों को ट्रेंडी और स्टाइलिश बनाना चाहते है तो अपनाये ये खास टिप्स – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 17 Mar 2021 12:49:26 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बालों को ट्रेंडी और स्टाइलिश बनाना चाहते है तो अपनाये ये खास टिप्स https://www.shauryatimes.com/news/105946 Wed, 17 Mar 2021 12:49:26 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=105946 स्टाइलिश दिखने के लिए महिलाएं बालों को कई तरह के स्टाइल देने के तरीके को अपनाती है, अगर आप भी आपने बालों को अलग और नया लुक देना चाहती, है तो आप इन टिप्स को जरूर आजमाइए. आप अपने बालों में रोल्स बन बना सकते है, इसके लिए आप कान से कान तक मांग निकाल कर बालों को दो भागो में बांट ले अब पीछे सेक्शन से बालों की हाई पोनीटेल बना लें, इसके बाद पोनीटेल के बालों के पतले-पतले सेक्शन करें और रोल्स करते हुए पिनअप करती जाये, अब आगे के बालों की साइड पाटिंग करते हुए आधे बालों को एक तरफ लेकर रोल करें साथ ही एक लट बाहर खुली छोड़ दें.

अब दूसरे भाग को पफ का रूप देते हुए पिनअप करे व बचे बालों का रोल करके बैंड की तरह लगा दें. आप चाहे तो बालों में ट्रेंडी बन भी बना सकती है इसके लिए आप सबसे पहले पुरे बालों को अच्छे से कंघी करे इसमें भी कान से कान तक मांग निकाल कर बालों को दो हिस्सों में बांट ले, अब पीछे के सेक्शन वाले बालों की हाई पोनीटेल बना लें.

अब पोनीटेल के बालों की बैक काम्बिंग करें, गोलाई से इस तरह घुमाएँ कि खूबसूरत सा जूडा बन जाय और फिर पिन से बन को पिनअप करे. अब आगे के सेक्शन के बालों को एक तरफ लेकर पीछे की तरफ ले जाएँ और बन के ऊपर गोलाई से रखें.

]]>