बिहार के नालंदा में बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर हत्या कर दी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Wed, 03 Oct 2018 09:07:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बिहार के नालंदा में बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर हत्या कर दी https://www.shauryatimes.com/news/12869 Wed, 03 Oct 2018 09:07:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=12869

 बिहार के सुशासन राज में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बिहार के नालंदा में बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर हत्या कर दी है। खबर के मुताबिक बदमाशों ने झारखंड के तिलैया नामक स्थान पर बैंक मैनेजर की हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।बिहार के नालंदा में बदमाशों ने एक बैंक मैनेजर का अपहरण कर हत्या कर दीगौरतलब है कि बेखौफ अपराधियों ने बिहार ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक का अपहरण कर लिया था। शाखा प्रबंधक जिला के कसार शाखा में पदस्थापित थे और वे नालंदा जिला के बड़गांव के रहने वाले थे। खबर के मुताबिक गुरुवार की शाम कसार स्थित बैंक शाखा से घर बड़गांव जाने के दौरान बीच रास्ते में अपसढ़ मोड़ के पास अपराधियों ने उन्हें अगवा कर लिया। बता दें कि वे रोज बाइक से ही घर से अॉफिस आते-जाते थे।

खबर के मुताबिक बैंक मैनेजर जयवर्धन के पिता जयदेव दयाल को शुक्रवार की सुबह मोबाइल पर कॉल करके बदमाशों ने धमकाया और कहा है कि पुलिस के पास गए तो पुत्र की हत्या कर दी जाएगी। शेखपुरा एसपी ने बताया कि बैंक मैनेजर के मोबाइल का आखिरी लोकेशन शेखपुरा नालंदा सीमा पर खराट मोड़ तक मिला था। मैनेजर बाइक समेत गायब था।

]]>