बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अलगा पीएम बताया… – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 19 Jan 2020 10:13:25 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव एक बार फिर लालू स्‍टाइल में सड़क किनारे आए नजर… https://www.shauryatimes.com/news/74805 Sun, 19 Jan 2020 10:13:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74805 बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव एक बार फिर लालू स्‍टाइल में सड़क किनारे नजर आए। सियासी आपाधापी के बीच उन्‍होंने सड़क किनारे बिक रहे गोलगप्‍पे का अानंद लिया। यह नजारा दिखा बिहार के कटिहार में। तेजस्‍वी को आम आदमी की तरह सड़क किनारे गोलगप्‍पे खाते देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों के कदम ठिठक गए। कुछ ने फोटो खींचा तो कुछ ने वीडियो बनाया। लोगों ने कहा, फेमस हो गया गुपचुप वाला। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

तेजस्‍वी ने पहली बार इस तरह गोलगप्‍पे नहीं खाए हैं। पटना में भी पिछले साल चुनावी थकान मिटाने को गोलगप्‍पे व चाट का आनंद लिया था। बता दें कि उनके पिता व राजद सुप्रीमो लालू यादव का भी कुछ ऐसा ही स्‍टाइल रहा है। लालू अपनी राजनीतिक यात्रा के दौरान रास्‍ते में कभी भूंजा खा लेते थे तो कभी हेलिकॉप्‍टर में सत्‍तू मंगा लेते थे। इतना ही नहीं, पटना के डाकबंगला चौराहे पर पान खाना तो लालू को बेहद पसंद रहा है। कुछ इसी अंदाज में तेजप्रताप यादव भी नजर आते रहे हैं।

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव पिछले तीन दिनों से सीमाचंल में नागरिकता संशोधन कानून, राष्‍ट्रीय नागरिक पंजी और राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या पंजी के विरोध में प्रतिरोध सभाएं कर रहे हैं। प्रतिरोध सभा के पहले चरण का पड़ाव शनिवार को कटिहार में पूरा हुआ। इसे लेकर तेजस्‍वी यादव शुक्रवार की शाम में ही कटिहार पहुंच गए थे। बताया जाता है कि अररिया-किशनगंज में कार्यक्रम के बाद सड़क मार्ग से ही कटिहार पहुंचे।

बताया जाता है कि तेजस्‍वी कटिहार के न्‍यू मार्केट से गुजर रहे थे, तभी गुपचुप (गोलगप्‍पे) के ठेले पर उनकी नजर पड़ी। फिर क्‍या था, उन्‍होंने ड्राइवर से गाड़ी रोकने को कहा। इसके बाद वे गाड़ी से उतरकर गोलगप्‍पे वाले के पास पहुंच गए। उनके सारे समर्थक भी उतर गए। उसके बाद गोलगप्‍पे खाने का जो दौर शुरू हुआ, वह काफी देर तक चला। तेजस्‍वी के साथ उनके समर्थकों ने भी गोलगप्‍पे का आनंद लिया।

बता दें कि इसके पहले चुनावी अभियान के दाैरान उन्‍होंने पटना में गोलगप्‍पे व चाट का जमकर आनंद लिया था। अप्रैल 2019 का वाकया है। दरअसल, कई जिलों में लोकसभा चुनाव प्रचार करने के बाद मूड को फ्रेश करने के लिए पटना के बेली रोड पर शाम में घूमने के लिए निकल पड़े। चिडि़याखाना के निकट तेजस्‍वी की नजर चाट के ठेले पर पड़ी। इसके बाद उन्‍होंने जमकर चाट व गोलगप्‍पे का आनंद लिया था।

गौरतलब है कि तेजप्रताप यादव भी लालू के अंदाज में हमेशा नजर आते हैं। चाहे राह चलते सत्‍तू खाने की बात हो अथवा नहाने की। पिछले साल तेजप्रताप अपने विधानसभा क्षेत्र महुआ गए थे। लोगों से मिलने के क्रम में ही एक जगह रुक गए। वहां उन्‍होंने सत्‍तू खाया। एक अन्‍य दौरे में उन्‍होंने मकई की रोटी व साग का सेवन क्‍या था। इतना ही नहीं, उन्‍होंने सड़क किनारे चापाकल पर नहाया भी था।

]]>
बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अलगा पीएम बताया… https://www.shauryatimes.com/news/40873 Fri, 26 Apr 2019 09:49:25 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=40873 कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को समस्तीपुर में आज चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मोदी जी आप कितने भी भाषण दीजिए, किसान इसका जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को छह हजार रुपये देने का वादा का क्या हुआ। ये चौकीदार वाली बीजेपी की सरकार का टाइम ओवर हो चुका है।

तेजस्वी ने की खूब तारीफ, राहुल गांधी हैं देश के अगले पीएम 

वहीं, बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को देश का अलगा पीएम बताया। समस्तीपुर में राहुल के साथ मंच साझा करने पहुंचे तेजस्वी ने खुले दिल से उनकी प्रशंसा की। तेजस्वी ने मंच से राहुल गांधी को देश का अगला पीएम बताया और कहा कि देश को आज राहुल गांधी जैसा प्रधानमंत्री चाहिए क्योंकि राहुल गांधी जो कहते हैं वो करते हैं।

तेजस्वी ने कांग्रेस की न्याय योजना की प्रशंसा की और कहा कि कांग्रेस की न्याय योजना देश बदलने वाला है।इससे हर गरीब को पैसे मिलेंगे. केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि देश में हर घर मोदी नहीं गड़बड़ मोदी है। मोदी जी की पूरी राजनीति बनावटी है और वो झूठ की फैक्ट्री चलाते हैं।

नीतीश कुमार पर जमकर बोला हमला 

नीतीश कुमार पर जुबानी हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि ऐसा कोई सगा नही जिसे नीतीश चाचा ने ठगा नहीं। शराबबन्दी पर तेजस्वी ने सवाल उठाया और कहा कि शराबबन्दी से ब्लैकमनी सरकार के पॉकेट में जा रही है।

ये चुनाव देश को बचाने का, संविधान को बचाने का है

तेजस्वी ने मंच से इमोशनल अपील भी की और कहा कि ये देश का सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। ये चुनाव किसी पार्टी और किसी चेहरे को जिताने का नहीं बल्कि संविधान बचाने का है। तेजस्वी ने लोगों से इमोशनल अपील की और कहा कि लालू से एक बेटे को नहीं मिलने दिया गया। बाप से बेटे को नहीं मिलने देना बड़ा गुनाह है।सरकार बड़ी साजिश रच रही है। अगर लालू को न्याय दिलाना है तो एक एक वोट देना होगा।

राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने कहा कि कालाधन खत्म करने के नाम पर नोटबंदी कर दी। लोगों को बैंक के सामने खड़ा कर दिया। महिलाओं ने पैसे बचाकर रखे थे वह बैंक में डलवा दिए। आप सब के जेब से पैसे निकाले और नीरव मोदी, विजय माल्या जैसे लोगों की जेब में डाल दिया। 

 मोदी जी कहते हैं हर व्यक्ति को 15 लाख रुपए मिलेगा, मिल गया? बीजेपी ने किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया। हमारी प्रदेश की सरकारों ने जो  हमने वादा किया था कांग्रेस की सरकार ने दो दिन में हर किसान का कर्जा माफ कर दिया। एक तरफ नरेंद्र मोदी 15 लोगों के 3.5 लाख करोड़ रुपये माफ करते हैं। दूसरी तरफ लाखों किसानों को कहते हैं कि तुम्हारे कर्ज माफ नहीं हो सकते।

राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि बिहारवासियों आप कैसा बिहार चाहते हो? यदि बिहार का किसान बीस हजार रुपये कर्ज ले और नहीं जमा करें तो अंदर लेकिन नीरव, मेहुल चौकसी लाखों करोड़ रुपये लेकर बाहर। आखिर आप क्या करना चाहते हो? आपको तय करना है कि गरीबों की सरकार चाहिए या पूंजीपतियों की सरकार?

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस एक ऐसा सरकार देगी जिसमें गरीबी पूरी तरह हटा देगी। वहां गरीबों व किसानों को न्याय मिलेगा। लेकिन नरेंद्र मोदी ने मेहुल, नीरव के लिए रिआयत बरती। कांग्रेस की सरकार में उनको घूमने की आजादी नहींं मिलेगी? मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में किसानों, गरीबों, मजदूरों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया। आप सोचिए कि आपको कैसी सरकार चाहिए?

पहली बार राहुल गांधी के साथ नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी चुनावी मंच शेयर कर रहे हैं। समस्तीपुर कॉलेज के मैदान में आयोजित सभा में तेजस्वी ने भी एनडीए पर निशाना साधा।

 दोनों नेताओं को एक साथ, एक साथ चुनावी मंच पर देखना बिहार के लोगों के लिए, खासकर सत्तापक्ष के लिए महत्वपूर्ण है। वजह ये है कि महागठबंधन में मनमुटाव की खबरें आ रही थीं कि दोनों नेता मंच पर साथ नहीं दिखते। 

एनडीए की दिख रही एकजुटता, मंच पर वरिष्ठ नेता मौजूद

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी  समस्तीपुर पहुंचे। समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। राहुल के साथ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, रालसपो अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य नेता पहुंचे है। सभा स्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है। मंच पर प्रदेश और स्थानीय नेता मौजूद हैं । लोगों की टोली राहुल गांधी की जय के नारे लगा रही है । वहीं भीड़ अबकी बार कांग्रेस की सरकार के भी नारे लगा रही है।

राहुल गांधी के विमान में आ गयी थी खराबी, वापस लौटना पड़ा था दिल्ली

राहुल गांधी को आज सुबह ही पटना पहुंचना था लेकिन राहुल ने ट्वीट कर जानकारी दी कि जिस विमान से वो पटना आने वाले थे उसमें खराबी आ गयी है जिसकी वजह से वे वापस दिल्ली लौट गए।

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ” पटना जाने वाले हमारे विमान में खराबी की वजह से हमें दिल्ली लौटना पड़ा है। बिहार के समस्तीपुर, उड़ीसा के बालासोर और महाराष्ट्र के संगमनेर में होनेवाली बैठकों में विलंब होगा। इस असुविधा के लिए माफी चाहता हूं।” 

चूंकि, राहुल गांधी ने बैठकों में विलंब की बात कही है तो इससे पता चलता है कि उनकी चुनावी सभाएं रद नहीं हुई हैं, वे दिल्ली पहुंचकर किसी अन्य विमान से पटना पहुंचेंगे। फिर एेसा ही हुआ। पिछली बार दोनों को एक साथ तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली में देखा गया था।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल और तेजस्वी को अबतक एक साथ, एक मंच पर नहीं देखा गया है। अभी तक बिहार में राहुल गांधी ने चार चुनावी सभाएं की हैं, लेकिन किसी सभा में तेजस्वी ने हिस्सा नहीं लिया है। इस मामले पर सत्तापक्ष अक्सर महागठबंधन में आपसी फूट होने का आरोप लगाता रहा है। इसके जवाब में तेजस्वी को जवाब भी देना पड़ा है कि हम एक साथ हैं और हम अपनी नीति के तहत मंच शेयर नहीं कर रहे।

]]>