‘बीजेपी के राज में भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा’ – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 12 Jul 2018 06:44:55 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 ‘बीजेपी के राज में भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा’ https://www.shauryatimes.com/news/5681 Thu, 12 Jul 2018 06:44:55 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5681 संबित पात्रा ने कहा कि इसी कांग्रेस पार्टी ने अपने स्वार्थ के लिए पाकिस्तान को जन्म दिया है. पाकिस्तान आज टेररिस्तान है, जिसकी हिंदुस्तान से तुलना नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बार-बार हिंदुस्तान को नीचा दिखाने का प्रयास किया है. साथ ही हमेशा हिंदुओं को गाली देने का काम किया है. कांग्रेस अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा कि इससे पहले राहुल गांधी ने हिंदुओं को सैफ्रॉन टेररिस्ट कहा था. अब उनके नेता शशि थरूर ने हिंदुओं को गाली दी है. लिहाजा राहुल गांधी को इस के लिए माफी मांगनी चाहिए.'बीजेपी के राज में भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा'

इससे पहले इसी साल जनवरी में थरूर ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मोदी देश के संविधान को पवित्र तो कहते हैं, लेकिन वह हिंदुत्व के पुरोधा पंडित दीन दयाल उपाध्याय को नायक के तौर पर सराहते भी हैं. एक ही समय में उपाध्याय और संविधान की तारीफ नहीं की जा सकती है. उन्होंने कहा था कि दोनों चीजें साथ-साथ नहीं चल सकतीं. हिंदुओं को उठ खड़े होने और यह समझने की सख्त जरूरत है कि उनके नाम पर क्या किया जा रहा है और इसके खिलाफ बोलने की जरूरत है. पूर्व केंद्रीय मंत्री थरूर ने कहा था, ‘हमें सही को सही और गलत को गलत कहने की जरूरत है. हम ऐसे देश में रह रहे हैं, जहां एक तरफ तो प्रधानमंत्री कहते हैं कि संविधान पवित्र ग्रंथ है और दूसरी तरफ वह एक नायक के तौर पर प्रशंसा करते हैं.

]]>