बीते दिनों में सोने के दामों में गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

बीते दिनों में सोने के दामों में गिरावट, चांदी के रेट भी गिरे; जाने आज के ताज़े रेट
बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 4 जून, 2021 वायदा के सोने की कीमत (Gold Price) एमसीएक्स एक्सचेंज पर मात्र 11 रुपये की बढ़त के साथ 46,737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई। वहीं, पांच अगस्त, 2021 वायदा का सोने का भाव शुक्रवार को 36 रुपये की बढ़त के साथ 47,051 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। बीते हफ्ते के दौरान सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई है। आइए विस्तार से जानते हैं।

बीते हफ्ते सोने के भाव में आई गिरावट

बीते हफ्ते सोने के भाव में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज हुई है। बीते हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 26 अप्रैल को एमसीएक्स पर चार जून, 2021 वायदा के सोने का भाव 47,604 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला था। वहीं, इससे पिछले सत्र में इस सोने की कीमत 47,532 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस सोने के भाव में बीते हफ्ते 795 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई है।

चांदी में भी आई अच्छी-खासी गिरावट

बीते हफ्ते चांदी की कीमतों (Silver Price) में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को पांच जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत एमसीएक्स पर 271 रुपये की गिरावट के साथ 68,366 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। इस चांदी की कीमत सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 26 अप्रैल को एमसीएक्स पर 69,944 रुपये प्रति किलोग्राम पर खुली थी। इससे पिछले सत्र में यह 69,834 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। इस तरह इस चांदी के भाव में बीते सप्ताह 1468 रुपये प्रति किलोग्राम की भारी गिरावट दर्ज की गई।

वैश्विक बाजार में सोना

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन वैश्विक स्तर पर सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें (Global Gold Price) गिरावट के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.03 फीसद या 0.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1,767.70 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव शुक्रवार को 0.17 फीसद या 3.05 डॉलर की गिरावट के साथ 1,769.13 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में चांदी

बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को वैश्विक बाजार में चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतें (Global Silver Price) गिरावट के साथ बंद हुई। ब्लूमबर्ग के अनुसार, शुक्रवार को कॉमेक्स पर जुलाई, 2021 वायदा की चांदी की कीमत 0.81 फीसद या 0.21 डॉलर की गिरावट के साथ 25.87 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। इसके अलावा चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 0.69 फीसद या 0.18 डॉलर की गिरावट के साथ 25.92 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।