बीते 24 घंटे में 11 हजार 713 मामले मिले – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

बीते 24 घंटे में 11 हजार 713 मामले मिले, 100 से कम लोगों की मौत
देश में कोरोना महामारी के मद्देनजर हालात दिन पर दिन सुधरते जा रहे हैं। सक्रीय मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट देखने और ठीक हो रहे मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के कारण 100 से कम लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 11 हजार 713 मामले सामने आए। इस दौरान 14 हजार 488 मरीज ठीक हुए और 95 लोगों की मौत हुई। इस दौरान सात लाख 40 हजार 794 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के एक करोड़ आठ लाख 14 हजार 304 मामले सामने आ गए हैं। एक्टिव केस एक लाख 48 हजार 590 है, जो कुल मामलों का 1.37 फीसद है। एक करोड़ पांच लाख 10 हजार 796 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं, जो कुल मामलों का 97.19 फीसद है। महामारी के कारण अब तक एक लाख 54 हजार 918 लोगों की मौत हो गई है, जो कुल मामलों का 1.43 फीसद है। कुल अब तक 20 करोड़ छह लाख 72 हजार 589 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

अब तक कुल 54 लाख लोगों को टीका लगाया गया

बता दें कि देश में कोरोना टीकाकरण का भी काम जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक कुल 54 लाख 16 हजार 590 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। जनवरी की शुरुआत में दो टीकों को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली थी। 16 जनवरी को टीकाकरण शुरू हुआ। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविशिल्ड और पूरी तरह से स्वदेशी भारत बायोटेक की कोवैक्सीन के इस्तेमाल से टीकाकरण हो रहा है।