बीफ ना खाए रुक जाएगी मॉब लिंचिंग-RSS नेता – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 24 Jul 2018 05:25:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बीफ ना खाए रुक जाएगी मॉब लिंचिंग-RSS नेता https://www.shauryatimes.com/news/6658 Tue, 24 Jul 2018 05:25:46 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=6658 देश भर में मॉब लिंचिंग का मुद्दा गर्माया हुआ है. देश के बहुत सारे हिस्सों में इस तरह के केस सुनने में आ रहे है. जिसमे राजस्थान के अलवर का किस्सा मुख्य है. राजस्थान के अलवर जिले में हुई मोब लिंचिंग की घटना ने सारे देश को हिला कर रख दिया है. अब इस मामले में RSS नेता  इंद्रेश कुमार ने नया बखेड़ा करते हुए एक विवादित बयान दे दिया है. बीफ ना खाए रुक जाएगी मॉब लिंचिंग-RSS नेता

मॉब लिंचिंग के बारे में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेता इंद्रेश कुमार का मानना है कि अगर लोग बीफ खाना बंद कर दें तो देश में मॉब लिंचिंग रुक जाएगी. इंद्रेश कुमार ने कहा, ‘मॉब लिंचिंग का स्वागत नहीं किया जा सकता है. यदि गौ मांस खाने की प्रथा थम जाए तो ऐसे अपराध रुक सकते हैं. यहाँ पर  इंद्रेश कुमार ने दावा किया कि इस्लाम से लेकर ईसाई धर्म के अंदर गोहत्या की कोई जगह नहीं है.

इंद्रेश कुमार झारखंड में हिंदू जागरण मंच की इकाई के कार्यालय का उद्धाटन करने के लिए रांची गए हुए थे. गौरतलब है कि राजस्थान के अलवर में एक मुस्लिम युवक की मॉब लिंचिंग के चलते पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी. इसमें अब पुलिस की भूमिका को भी संदिग्ध माना जा रहा है.

]]>