बेरोजगारों को मिल सकती है नौकरी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

राशिफल : मिथुन राशिवाले आज सोच-समझकर लें फैसले, बेरोजगारों को मिल सकती है नौकरी
नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं. इन नक्षत्रों का हमारे जीवन पर भी बहुत प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष विज्ञान के अनुसार कौन सा ग्रह और नक्षत्र आपकी कुंडली के कौन से घर में जा रहा है, इसके मुताबिक आपका जीवन प्रभावित होता है. ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है. कभी हमें सफलता मिलती है तो कभी दिन सामान्य गुजरता है. तो आपका आज का दिन कैसा रहेगा ये जानिए हमारे इस राशिफल में…

मेष – नए लोगों से मुलाकात के योग हैं. कई लोग आपके लिए मददगार हो सकते हैं. लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे. आज आप बहुत संवेदनशील हो सकते हैं. हर बात को तथ्यों के आधार पर रखें. प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है. पुराने दोस्तों से मदद मिलेगी. कार्यक्षेत्र में आपको कोईनया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है. सामाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं.

वृष – नौकरीपेशा लोगों की स्थिति में पहले से सुधार होने के योग हैं. आपको बड़ा फायदा भी हो सकता है. आगे बढ़ने के लिए नए मौके और ऑफर मिल सकते हैं. आपके कामकाज में इतनी परेशानियां नहीं रहेंगी, जितनी टेंशन आप ले रहे हैं. आज आप जरूरी काम निपटा लें. किस्मत का साथ मिल सकता है. आज आप जो करेंगे, उसके बहुत रोचक नतीजे आपको मिल सकते हैं. आसपास और साथ काम करने वाले लोगों को प्रभावित करने में आप सफल हो सकते हैं. करियर और निजी जीवन में उन्नति के मौके मिलने के योग बन रहे हैं.

मिथुन – आज आप सोच-समझकर फैसले लें. आगे बढ़ सकते हैं. अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं. आपका दायरा बढ़ सकता है. किसी नई जगह पर भी जाने के योग हैं. नए लोगों से भी मुलाकात हो सकती है. इससे आपको ही फायदा होगा. आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं. इस राशि के बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है.

कर्क –  आपके लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है. आपका उत्साह बढ़ सकता है. घर और आसपास की चीजों का कंट्रोल आपके ही हाथ में हो सकता है. पैसों के मामलों पर थोड़ा विचार करने में ही फायदा है. रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं. इनकम, खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांचकरें. बड़े फैसले लेने के मामलों में दिन अच्छा है. जीवनसाथी के साथ मिलकर निवेश का कोई प्रोग्राम भी बना सकते हैं. किसी कार्यक्रम में शामिल होने की प्लानिंग बना सकते हैं.

सिंह – बड़े काम निपटाने में आपका पूरा ध्यान रहेगा. पैसे और हौंसले भी आज बढ़ सकते हैं. आपके बहुत से काम समय पर पूरे हो सकते हैं. कुछ नए और रोचक अनुभव आपको मिल सकते हैं. आज आप व्यस्त और सक्रिय रहेंगे. पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं. विवाद निपट सकते हैं. नई नौकरी याबिजनेस की रूपरेखा आज बन सकती है. जिससे आगे जाकर सब कुछ बदल सकता है.

कन्या – जो काम करना है या जो जिम्मेदारी आपको मिली है, उसे खुशी-खुशी स्वीकार कर लें. सब आसानी से निपट सकता है. आपके काम से दूसरों को भी प्रेरणा मिल सकती है. पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं. आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है. आपकी उत्सुकता चरम पर हो सकती है. कोई नईचीज भी सीखेंगे. रिश्तों के मामलों में आप व्यावहारिक रहें. ऑफिस या घर में कुछ नए बदलाव के योग हैं.

तुला – आज आप खुश रहने की कोशिश करेंगे. जो लोग आपको धोखा देना चाह रहे हैं, आज आप उनका झूठ भी समझ सकते हैं. अपनी भावनाएं जताने की कोशिश करेंगे तो प्रेमी आपके मन की बात समझ सकता है. दोस्त, प्रेमी या रिश्तेदार के साथ बिताया गया समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है.किसी खास व्यक्ति की राय से आपकी लाइफ में फायदेमंद बदलाव हो सकता है.

वृश्चिक – अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है. जिससे आपको फायदा भी होगा. दोस्तों के साथ समय बीतेगा. आज किए गए बिजनेस के सौदे फायदेमंद होने के योग बन रहे हैं. घर-परिवार की जिम्मेदारियों पर ध्यान दें. बिजनेस अच्छा चलेगा. घर का माहौल भी आपके लिए खुशनुमा हो सकता है और परिवार सेभी मदद आपको मिल सकती है.

धनु – आज आप अपनी भावनाएं अच्छी तरह जता सकते हैं. इंटरव्यू या रिश्ते की बात आज होती है, तो आपके लिए अच्छा है. परिवार या दोस्तों के साथ कोई मामला बाकी है, तो उस पर भी बात करें. गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग हैं. कार्यक्षेत्र में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं. संतानकी तरफ से कोई अच्छी खबर मिलने के भी योग हैं.

मकर – छोटी-मोटी यात्रा और महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है. कुछ खास लोग आपको और आपके काम को नोटिस कर सकते हैं. आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन काम निपटा सकते हैं. ज्यादा मेहनत वाला काम भी आपको करना पड़ सकता खुद को पॉजिटिव महसूस कर सकते हैं. पैसों की कोई टेंशन दूर होने कीसंभावना है. आज कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है. घर और ऑफिस में किए जाने वाले बदलावों से आप सहमत हो सकते हैं.

कुंभ – आज आप लोगों से मिलने और बातें करने में आप सफल हो सकते हैं. आसपास के लोगों पर ध्यान रखें. ऑफिस में आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम मिल सकता है. दूसरों की मदद से किए गए कामों में आप उलझ सकते हैं. परिवार के साथ मांगलिक काम हो सकते हैं. बड़े भाइयों और दोस्तों से मदद मिलसकती है.

मीन – खुद पर भरोसा करें और आगे बढ़कर काम करें. बिजनेस और नौकरी के खास काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है. आज आप ज्यादातर मामलों में सफल हो सकते हैं. किस्मत का साथ मिल सकता है. मेहनत से कामकाज में आपका महत्व और सम्मान बढ़ने के योग हैं. पैसों की स्थिति में सुधार और उन्नति के अच्छेमौके मिल सकते हैं. पैसे कमाने की कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है. योजनाओं में सफलता मिलने के योग हैं. पैसों की स्थिति पर विचार करना होगा.