बैन होने के बाद वापसी करने वाला TikTok – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 09 May 2019 12:26:08 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बैन होने के बाद वापसी करने वाला TikTok, बना नंबर 1 https://www.shauryatimes.com/news/42226 Thu, 09 May 2019 12:26:08 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=42226 नंबरवीडियो शेयरिंग एप टिकटॉक ने एक बार फिर एप स्टोर्स पर नंबर 1 पायदान छू लिया है. मद्रास हाईकोर्ट के निर्देश के बाद इस एप को गूगल प्ले स्टोर और एपल के एप स्टोर से हटा दिया गया था. लेकिन फैसले के बाद एक फिर इस एप ने वापसी की जहां अब इस एप ने एक बार फिर टॉप स्पॉट हासिल कर लिया है. सोशल कैटेगरी में ये एप फिलहाल टॉप पर है.

टिकटॉक को बनाने वाली कंपनी बाइटडांस ने एक नया अभियान शुरू किया है जिसका नाम #ReturnOfTikTok है. कंपनी का मानना है कि इससे 200 मिलियन यूजर्स को एक साथ आने में मदद मिलेगी. कंपनी ने कहा कि एप की वापसी के बाद वो काफी खुश है तो वहीं एप भी 504 मिलियन व्यूज के साथ ट्रेंड कर रहा है.

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक टिकटॉक एप को जब भारत में बैन किया गया था तो हर दिन कंपनी के 5,00,000 डॉलर का नुकसान होता था. रिपोर्ट में ये भी कहा गया था कि बैन के कराण 250 से ज्यादा नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है. एप को तब बंद करवाया गया था जब कुछ सांसदों ने कोर्ट में इसे बैन करने को लेकर याचिका डाली थी.

बैन हटाने के बाद मद्रास हाइकोर्ट ने एक सेफ्टी क्विज लॉन्च किया जहां यूजर्स को ऑनलाइन सेफ्टी ट्रिक्स के बारे में जानकारी दी गई.

]]>