बोरिंग की मंजूरी देने के नाम पर एसडीएम के रीडर ने मांगी थी घूस – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 03 Jan 2019 10:19:54 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 बोरिंग की मंजूरी देने के नाम पर एसडीएम के रीडर ने मांगी थी घूस https://www.shauryatimes.com/news/25817 Thu, 03 Jan 2019 10:19:54 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25817 लोकायुक्त पुलिस के दल ने गुरुवार सुबह जिले के सैलाना नगर में एसडीएम के रीडर मनीष विजयवर्गीय को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हरिवल्लभ बामनिया ने नलकूप खनन के लिए अनुमति लेना चाही थी। मनीष ने उससे नलकूप खनन की अनुमति देने के लिए 5 हजार की रिश्वत की मांग की थी। बाद में तीन हजार में मामला तय हुआ है।

हरिवल्लभ ने इसकी शिकायत लोकायुक्त उज्जैन को की थी। गुरुवार सुबह लोकायुक्त का दल सैलाना पहुंचा। हरिवल्लभ द्वारा मनीष को रुपये दिए गए। तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल लोकायुक्त की टीम मोके पर कार्रवाई कर रही है।

]]>