ब्रिटिश एजेंसी का खुलासा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

CONFIRM: लंदन में है नीरव मोदी, ट्रेन से लगातार कर रहा है ट्रैवल, ब्रिटिश एजेंसी का खुलासा
देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटाले को अंजाम देने वाले नीरव मोदी के ठिकाने का आखिरकार पता चल गया. ब्रिटेन की एजेंसियों ने कन्फर्म किया है कि नीरव मोदी लंदन में है. यूके अथॉरिटी ने भारत सरकार और एजेंसियों को जानकारी दी है कि नीरव मोदी लंदन में है. बताया जा रहा है कि वह शुरुआत से ही लंदन में है, लेकिन जानकारी नहीं होने के कारण एजेंसियां दूसरे देशों में भी संभावनाएं तलाश रही थीं. वहीं, नीरव मोदी के ठिकाने का पता चलने पर CBI ने ब्रिटेन सरकार से नीरव मोदी के प्रत्यपर्ण का अनुरोध किया है.

12 जून को ट्रेन में था नीरव मोदी

सीबीआई ने दो दिन पहले ही दावा किया था कि आरोपी नीरव मोदी भारतीय पासपोर्ट पर खुलेआम यात्रा कर रहा है. नीरव मोदी के पास छह पासपोर्ट होने की जानकारी मिलने के बाद भारतीय एजेंसियों को एक और बड़ी जानकारी हाथ लगी है. सीबीआई के सूत्रों ने दो दिन पहले ही बताया था कि 12 जून को नीरव ने हाई स्पीड ट्रेन के जरिए लंदन से ब्रसेल्स का सफर तय किया था. सूत्रों ने यह भी बताया कि इस यात्रा के दौरान नीरव ने प्लेन से यात्रा करने के बजाय ट्रेन से जाना ज्यादा मुनासिब समझा.

रद्द हो चुका है पासपोर्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर के अनुसार, भारतीय अधिकारियों को इस बारे में यूरोपियन इमीग्रेशन अथॉरिटी से नीरव मोदी के पासपोर्ट के आधार पर ब्रसेल्स ट्रिप के बारे में जानकारी जुटाई. हालांकि, नीरव मोदी का भारतीय पासपोर्ट 24 फरवरी को रद्द किया जा चुका है. ऐसे में यह सामने आ रहा है कि भारतीय अधिकारियों ने उचित समय पर सही जगह जानकारी नहीं दी. इसे विदेश मंत्रालय की चूक माना जा रहा है.

नीरव मोदी के पास हैं 6 पासपोर्ट

इससे पहले भारतीय एजेंसियों को घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के पास कम से कम 6 भारतीय पासपोर्ट होने की बात पता चली थी. भारतीय अधिकारियों ने पाया था कि नीरव मोदी के पासपोर्ट रद्द किये जाने के बावजूद वह लगातार यात्राएं कर रहा है. इस दौरान उसके पास 6 पासपोर्ट होने का खुलासा हुआ है. इनमें से दो पिछले कुछ समय से सक्रिय हैं. सूत्रों ने बताया कि चार अन्य पासपोर्ट सक्रिय नहीं पाए गए हैं.

पासपोर्ट पर है अलग-अलग नाम

एजेंसियों ने दावा किया है कि नीरव मोदी दो सक्रिय पासपोर्ट में से एक में उसका पूरा नाम लिखा हुआ है जबकि दूसरे में उसका पहला नाम लिखा है. इस पासपोर्ट के आधार पर ही उसे ब्रिटेन का 40 महीने का वीजा मिला हुआ है. ऐसे में पहले पासपोर्ट को रद्द करने के बावजूद नीरव मोदी लगातार यात्राएं कर रहा है. सूत्रों ने बताया कि सरकार ने विदेश मंत्रालय के जरिए इंटरपोल को नीरव के दो रद्द पासपोर्ट की जानकारी दी थी लेकिन समान अंतरराष्ट्रीय तंत्र के अभाव में कई देशों में दस्तावेजों को वैधानिक तरीके से निरस्त नहीं किया जा सका है.

25-26 सितंबर को पेश होने का आदेश

विशेष अदालत ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को समन जारी किया है. दोनों को नए भगोड़ा कानून के तहत 25 और 26 सितंबर को अदालत में पेश होने को कहा गया है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अदालत से दोनों के खिलाफ 13,400 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी मामले में कार्रवाई का आग्रह किया था.

बता दें कि नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी के खिलाफ देश में ईडी और सीबीआई जांच कर रही है. दोनों ने पीएनबी के कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से बैंक को 13400 करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला किया था. घोटाले का खुलासा होते ही दोनों देश छोड़कर फरार हो गए.