भगवान राम भी नहीं रोक सकते रेप- बीजेपी विधायक – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 08 Jul 2018 05:49:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भगवान राम भी नहीं रोक सकते रेप- बीजेपी विधायक https://www.shauryatimes.com/news/5334 Sun, 08 Jul 2018 05:49:45 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=5334 अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के बलिया से बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर उन्होंने ऐसा बयान दिया है जिसपर विवाद होना तय है. उन्होंने कहा कि भगवान राम भी रेप जैसी घटनाओं पर रोक नहीं लगा पाएंगे. भगवान राम भी नहीं रोक सकते रेप- बीजेपी विधायक

बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने बलात्‍कार की बढ़ती घटनाओं पर कहा है कि मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि भगवान राम भी आ जाएंगे तो इन घटनाओं रेप पर नियंत्रण कर पाना संभव नहीं है. बात करते हुए सुरेंद्र सिंह ने कहा कि मैं एक ही चीज कह सकता हूं कि भगवान राम भी धरती पर आ जाएंगे तब भी रेप की घटनाएं नहीं रुकेंगी. बीजेपी विधायक ने कहा कि यह समाज का स्वाभाविक प्रदूषण है. उन्होंने कहा कि यह हम सबका कर्तव्य है कि हम बच्चों को नैतिकता का पाठ पढ़ाएं.

उन्नाव में बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा रेप की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरेंद्र सिंह ने यह बयां दिया. उन्होंने कहा कि संविधान और कानून के बूते इन घटनाओं पर रोक लगा पाना संभव नहीं है. ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सभी लोगों को अपनी सोच बदलनी होगी.  बता दें की इससे पहले भी सुरेंद्र सिंह ने ताजमहल का नाम राम महल करने का भी सुझाव दिया था. इतना ही नहीं इससे पहले उन्होंने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को शूर्पणखा कहा था. 

]]>