भगोड़े विजय माल्या के प्रत्‍यर्पण पर सुनवाई आज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 31 Jul 2018 05:13:34 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भगोड़े विजय माल्या के प्रत्‍यर्पण पर सुनवाई आज https://www.shauryatimes.com/news/7223 Tue, 31 Jul 2018 05:13:34 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=7223 भारत आने की इच्छा जता चुके विजय माल्या पर आज लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनवाई होगी. खबरों की माने तो सीबीआई और ईडी दोनों की टीमें लंदन पहुंच चुकी है. गौरतलब है कि विजय माल्या ने पिछले दिनों भारत आने की इच्छा जताते हुए कहा था कि वह भारत में जारी कानूनी प्रक्रिया में शामिल होना चाहता है यही नहीं बल्कि खुद के खिलाफ भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत हुई हालिया कार्रवाई का सामना करना चाहता है.भगोड़े विजय माल्या के प्रत्‍यर्पण पर सुनवाई आज

नौ हजार करोड़ रुपये बैंक धोखाधड़ी मामले के मुख्य आरोपी विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर भारत सरकार को भी बहुत उम्मीदें हैं. खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अगर कोर्ट से भारत की उम्मीदों के खिलाफ फैसला आता है तो ऐसे में बिना समय गंवाए सीबीआई और ईडी लंदन की सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सकते हैं. बता दें कि शराब कारोबारी विजय माल्या के इस मामले पर न्यायाधीश एम्मा फैसले के लिये तारीख तय करेंगी.

गौरतलब है कि पिछले साल अप्रैल में गिरफ्तारी के बाद से माल्या जमानत पर हैं. कहा जा रहा है कि अगर माल्या अदालती समन पर कुछ भी जवाब नहीं देता है तो उन्हें भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया जा सकता है. किंगफिशर, यूबी होल्डिंग्स, यूनाइटेड ब्रेवरीज़ लिमिटेड जैसी बड़ी कंपनियों के मालिक विजय माल्या पर फैसला आने का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

]]>