भाई इब्राहिम के बॉलीवुड में कदम रखने पर बोलीं सारा अली खान – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sat, 01 Feb 2020 07:59:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भाई इब्राहिम के बॉलीवुड में कदम रखने पर बोलीं सारा अली खान, एक्ट्रेस ने कहा – ‘सपना और सच्चाई बहुत अलग….’ https://www.shauryatimes.com/news/76717 Sat, 01 Feb 2020 07:59:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=76717 सैफअली खान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान यंग फैंस की फेवरेट हैं. सारा की एक्टिंग, फैशन सेंस और उनका खुलकर अपनी बात रखना और मजाकिया अंदाज सभी को खूब पसंद आता है. सारा अपने डेब्यू के बाद से लगातार लाइमलाइट में बनी हुई हैं.

उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी फैंस दिलचस्पी रखते हैं. ऐसे में सारा और उनके भाई इब्राहिम अली खान का बॉन्ड भी लम्बे वक्त  से फैंस की नजरों में बना हुआ है. इन दोनों बहन-भाई ने क्रिसमस के समय साथ फोटोशूट करवाया था. वहीं दोनों ने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवा चुके हैं. इसके अलावा सारा और इब्राहिम, मां अमृता सिंह के साथ में वेकेशन पर भी गए थे, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. पैपराजी की नजरों में रहने वाले इब्राहिम अली खान के भी कई फैंस हैं, जो उन्हें बॉलीवुड की फिल्मों में उन्हें देखना चाहते हैं. हालांकि इब्राहिम की बड़ी  बहन सारा अली खान का कहना है उनके भाई को अभी अपनी पढ़ाई पूरी करनी है.

सारा ने एक इंटरव्यू के दौरान इब्राहिम के बॉलीवुड डेब्यू पर कहा, ‘सपना और सच्चाई बहुत अलग-अलग होते हैं. वो अच्छा एक्टर है, लेकिन वो स्पोर्ट्स में भी बढ़िया है. फिलहाल उसे अपनी पढ़ाई पूरी करनी है, इस बात से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उसके बाद वो जो चाहे कर सकता है.’ जानकारी के लिए बता दें कि इब्राहिम अली खान को अक्सर क्रिकेट खेलते हुए देखा जाता है. उनके पिता सैफ अली खान बेटे को सपोर्ट करने भी आते हैं.

]]>