भाजपा  विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 18 Nov 2018 07:41:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भाजपा  विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा ,’संविधान से बड़ा भगवान है…भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए’ https://www.shauryatimes.com/news/18768 Sun, 18 Nov 2018 07:41:23 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=18768  अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण को लेकर राजनीतिक गलियारों में गहमागहमी है. इस मुद्दे पर हर नेता अपने-अपने दावे कर रहे हैं. बीजेपी के विधायक सुरेंद्र सिंह ने भी शनिवार को राम मंदिर निर्माण को लेकर बयान दिया है. उनका कहना है कि संविधान से बड़ा भगवान होता है. भगवान राम का मंदिर जरूर बनना चाहिए.

अयोध्'€à¤¯à¤¾ विवाद में जल्'€à¤¦ सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का फिर इनकार, CJI बोले- जल्'€à¤¦ सुनवाई नहीं कर सकते

बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह ने शनिवार को राम मंदिर मुद्दे पर बोलते हुए कहा ‘मोदी जी जैसा महान प्रधानमंत्री हो, वो भी हिंदुवादी और योगी जी जैसा महान हिंदुवादी नेता मुख्‍यमंत्री हो, उस समय भी भगवान राम टेंट में रहें इससे बड़ा दुर्भाग्‍य भारत और हिंदु समाज के लिए नहीं होने वाला. ऐसी परिस्थिति बनाई जानी चाहिए कि राम मंदिर अयोध्‍या में बने.’

सुरेंद्र सिंह ने आगे कहा ‘राम मंदिर निर्माण को लेकर नया विधेयक लाकर…संविधान से बड़ा भगवान होता है. विधायक होते हुए भी हम स्‍पष्‍ट रूप से कह रहे हैं कि भगवान संविधान से परे की चीज हैं, आस्‍था की चीज हैं. उस पर तनिक भी विलंब नहीं होना चाहिए, भगवान राम का मंदिर बनना चाहिए.’

]]>