भारतीयों की होगी स्क्रीनिंग – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

सीमा पर म्यांमार ने लगाया इंफ्रारेड थर्मामीटर, भारतीयों की होगी स्क्रीनिंग
कोरोनो वायरस के मद्देनजर म्यांमार के अधिकारियों ने मणिपुर के मोरेह में भारत-म्यांमार सीमा पर इंफ्रारेड थर्मामीटर लगाया है। इसका इस्तेमाल यहां से देश में प्रवेश करने वाले भारतीय नागरिकों की स्क्रीनिंग के लिए होगा। बता दें कि भारत में अभी तक एक भी मामले की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि, चीन से आए कई लोगों को निगरानी में रखा गया है।

मोरेह के एक अधिकारी ने बताया कि डिवाइस को म्यांमार के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा  म्यांमार की ओर सीमा पर नामपलोंग बाजार में स्थापित किया गया है। चीन के वुहान शहर से उत्पन्न हुए इस खतरनाक वायरस के मद्देनजर इस डिवाइस को यहां लगाया गया है।

भारत और म्यांमार के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र

मोरेह भारत और म्यांमार के बीच व्यापार का एक प्रमुख केंद्र है। भारतीय नागरिकों को व्यापार के लिए हर दिन म्यांमार में 16 किमी अंदर जाने की अनुमति है। हालांकि, उन्हें शाम 4 बजे तक भारत लौटना होता है।

आरएमएल में तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया

दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में आज कोरोना वायरस के तीन संदिग्ध मरीजों को भर्ती कराया गया है। इन तीन लोगों की उम्र 24 से 48 के बीच की है। इन्हें एक अलग वार्ड में रखा गया है। दो लोग दिल्ली और एक अन्य एनसीआर का है। सोमवार तक, 155 उड़ानों में चीन से भारत आने वाले कुल 33,552 यात्रियों की स्क्रीनिंग की गई है।

चीन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई

चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 106 हो गई है, देश में 4,515 मामलों की पुष्टि हुई है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि सोमवार रात तक 976 मरीज गंभीर स्थिति में हैं और कुल 6,973 लोग संदिग्ध पाए गए हैं। वहीं कनाडा, श्रीलंका और जर्मनी में इस वायरस के पहले मामले सामने आए हैं।