भारतीय टीम – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Fri, 02 Aug 2019 08:03:10 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारतीय टीम ने फ्लोरिडा के मैदान पर जमकर प्रेक्टिस की https://www.shauryatimes.com/news/51030 Fri, 02 Aug 2019 08:03:10 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=51030 कल 3 अगस्त से भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच लगभग एक महीने लंबी सीरीज़ का आगाज़ होना है. कल भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मैच फ्लोरिडा में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने फ्लोरिडा के मैदान पर जमकर प्रेक्टिस की. पिछले महीने ही इंग्लैंड में विश्वकप 2019 खत्म होने के बाद भारतीय टीम पहली सीरीज़ खेलने आई है. इस दौरान विराट कोहली समेत पूरी टीम ने प्रेक्टिस की. इतना ही नहीं इस मौके पर फ्लोरिडा के स्टेडियम में टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे.

]]>
कीवियों की ताकत-कमजोरी का अंदाजा नहीं: भारतीय टीम https://www.shauryatimes.com/news/47981 Mon, 08 Jul 2019 07:20:58 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47981 भारतीय टीम मंगलवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ विश्व कप का सेमीफाइनल खेलेगी. पहले तो उम्मीद थी कि मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होगा लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत की मदद कर दी. अब उसे अपेक्षाकृत आसान मैच खेलना होगा. परेशानी बस इतनी है कि इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने न्यूज़ीलैंड का सामना नहीं किया है. लिहाजा उसे कीवियों की ताकत-कमजोरी का निश्चित अंदाजा नहीं है.

]]>
भारतीय टीम में रिषभ पंत करेंगे डेब्यू: वर्ल्ड कप https://www.shauryatimes.com/news/47250 Sun, 30 Jun 2019 11:05:03 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47250 विश्वकप 2019 में अपने सभी विरोधी टीमों को शिकस्त देने के सिलसिले को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय टीम आज बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर इंग्लैंड से दो-दो हाथ कर रही है. अपने विजयी सफर को बिना रोक टोक जारी रखने के लिए भारतीय टीम ने अपने प्लेइंग इलेवन में एक बदलवा किया है. विजय शंकर की जगह रिषभ पंत को मौका दिया गया है. इसके अलावा टीम में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला किया है.

]]>