भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 आज – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 03 Jul 2018 06:58:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 आज, रात 10 बजे शुरू होगा मैच https://www.shauryatimes.com/news/4968 Tue, 03 Jul 2018 06:58:21 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=4968 भारतीय क्रिकेट टीम आज से अपने इंग्लैंड दौरे का आगाज टी20 मैच से कर रही है. आयरलैंड को दो टी20 मैचों में हराने के बाद विराट कोहली की टीम बुलंद हौसले के साथ मैदान में उतरेगी. घायल सीमर जसप्रीत बुमराह की जगह दीपक चाहर को बुलाया गया है. चार  साल पहले टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा कुछ खास नहीं रहा था. बल्लेबाज के तौर पर विराट कोहली की तकनीक पर भी सवाल उठे थे.भारत-इंग्लैंड के बीच पहला टी-20 आज, रात 10 बजे शुरू होगा मैच

इंग्लैंड में तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेलेगा भारत

भारत का इंग्लैंड में ये लंबा दौरा है. इसमें तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैच खेले जाने हैं. तीन जुलाई से शुरू हो रही सीरीज 11 सितंबर तक चलेगी. पहले टी20 से पहले दोनों टीमें चोटिल खिलाड़ियों से परेशान दिख रही हैं. टीम इंडिया के लिए दिक्कतें ज्यादा हैं. जसप्रीत बुमराह और वॉशिंगटन सुंदर घायल हैं.

टी-20 सीरीज से हो चुके हैं बुमराह

बुमराह के बारे में कहा जा रहा है कि वो टी-20 सीरीज से तो बाहर हो ही चुके हैं, आशंका है कि वो शायद वनडे सीरीज भी ना खेल पाएं. बुमराह को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में एक शॉट रोकते हुए चोट लगी थी. उनके अंगूठे में फ्रेक्चर है. वॉशिंगटन सुंदर को आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 के पहले नेट्स के दौरान दाहिने पैर की एड़ी में चोट लगी थी.

ऑल राउंडर दीपक चाहर को मिला मौका

जसप्रीत बुमराह की जगह ऑल राउंडर दीपक चाहर को बुलाया गया है. वहीं, वॉशिंगटन सुंदर की जगह टी20 में क्रुनाल पांड्या और वनडे में अक्षर पटेल लेंगे. खास बात ये है कि ये दोनों ही प्लेयर इन दिनों भारत की ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही हैं. यह टीम यहां इंग्लैंड ए और वेस्टइंडीज ए के साथ वनडे सीरीज खेल रही है. दोनों ही प्लेयर्स ने अब तक अच्छा खेल दिखाया है.

रात 10 बजे शुरु होगा मुकाबला

चाहर ने इस सीरीज के तीन वनडे मैचों में कुल सात  विकेट लिए हैं. इंग्लैंड टीम के लिए भी दिक्कतें कम नहीं हैं. टी20 में उसके स्टार बॉलर टॉम कुरैन टीम के साथ नहीं होंगे. बताया गया है कि कुरैन के दाहिने कंधे में चोट है. इंग्लैंड ने उनकी जगह डेविड मालन को टीम में शामिल किया है. 30 साल के मालन मिडल ऑर्डर बैट्समैन हैं और इंग्लैंड के लिए पांच टी-20 खेल चुके हैं. मैच भारतीय समय के मुताबिक रात 10 बजे शुरु होगा.

]]>