भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम को दमदार करने में जुटी ऑस्ट्रेलिया – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 24 Jan 2021 09:18:35 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए इस दिग्गज ने इंग्लैंड की टीम को दिया ये ‘गुरू मंत्र’ https://www.shauryatimes.com/news/99657 Sun, 24 Jan 2021 09:18:35 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=99657 पूर्व ऑफ स्पिनर ग्रीम स्वान चाहते हैं कि इंग्लैंड के स्पिनरों को भारत में आगामी टेस्ट सीरीज में धैर्य बनाए रखना चाहिए। स्वान ने इस दौरे के दौरान अहम भूमिका निभाने के लिए जेक लीच को चुना है। लीच और डॉम बेस की स्पिन जोड़ी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में इंग्लैंड की जीत में पांच विकेट लिए थे, लेकिन गॉल में चल रहे दूसरे टेस्ट में घरेलू टीम की पहली पारी में वे एक भी विकेट नहीं ले सके।

भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश में 60 विकेट चटकाने वाले 41 वर्षीय ग्रीम स्वान उपमहाद्वीप की पिचों में सफल होने के लिए आवश्यक कौशल के बारे में जानते हैं। हुसैन एंड की क्रिकेट शो पर बात करते हुए कहा, “एक बात जो मैं खुद से कहता था, वह यह थी कि स्पिन करनी है और गेंद स्पिन होती थी। यहां तक कि उस दिन भी जहां काफी सपाट पिच होती है।” भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है।

उन्होंने कहा, “अगर आप अच्छी गेंदबाजी करते हैं, खासकर भारत के खिलाफ, तो वे आपको बहुत सम्मान से खेलते हैं। वर्तमान टीम में वीरेंद्र सहवाग नहीं हैं; विराट कोहली जब स्पिन के खिलाफ बल्लेबाजी करते हैं तो खराब गेंद का इंतजार करते हैं। भारत बहुत ही धैर्यवान है, लेकिन अगर आप धैर्य रखने को तैयार हैं और पूरे दिन गेंदबाजी करेंगे तो आप विकेट लेंगे। आपको उनके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है।”

स्वान ने कहा, “जैक लीच भारत में मेरे लिए एक ऐसे स्पिनर हैं, जिन्हें मेहनत करनी होगी र सीधे गेंदबाजी करने के लिए तैयार रहना होगा। बीच के स्टंप को पिच करना और बीच के ही स्टंप को हिट करना होगा। यदि जैक लीच ऐसा कर सकते हैं और एक दिन में लगभग 40 ओवर गेंदबाजी कर सकते हैं, तो आप स्ट्राइक गेंदबाजों को (मार्क) वुड, (जेम्स) एंडरसन और (स्टुअर्ट) ब्रॉड में रोटेट कर सकते हैं। मुझे लगता है कि यह भारत की टीम बेहतर और बेहतर हो रही है।”

 

]]>
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम को दमदार करने में जुटी ऑस्ट्रेलिया https://www.shauryatimes.com/news/93277 Mon, 07 Dec 2020 07:51:11 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=93277 ऑस्ट्रेलियाई टीम चोटों से परेशान हैं और मोमेंटम भारतीय टीम के पास है, ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम डे-नाइट प्रैक्टिस मैच के लिए टेस्ट स्टार खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर सकती है। कंगारू टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा है कि विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले पिंक बॉल से खेले जाने वाले प्रैक्टिस मैच में कुछ दिग्गज खिलाड़ी खेल सकते हैं।

रविवार को भारत ने ऑस्ट्रेलिया को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में हारकर सीरीज भी कब्जा ली है। लगातार तीन मैचों में टीमों को हार मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने योजना बनाई है कि 17 दिसंबर से शुरू होने वाले पहले डे-नाइट टेस्ट मैच से पहले टीम के ज्यादातर सदस्य वार्म अप मैच का हिस्सा होंगे। पिंक बॉल से तीन दिवसीय मैच सिडनी में खेला जाएगा। लैंग ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “हम टेस्ट सीरीज पर नजर बनाए हुए हैं।”

उन्होंने चोटों से जूझ रही टीम को लेकर कहा, सबसे अच्छा अभ्यास सेंटर-विकेट अभ्यास है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि रोशनी के नीचे भारत के खिलाफ गुलाबी गेंद से खेलने की तैयारी कुछ खिलाड़ियों के लिए बहुत ही आकर्षक होगी।” ऑस्ट्रेलियाई टीम के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ग्रोइन इंजरी के शिकार हैं, जोश हेजलवुड को बैक इंजरी और स्पिनर एस्टन एगर काफ इंजरी से परेशान हैं। ग्लूट प्रोब्लम के कारण आरोन फिंच भी टीम से बाहर हैं।

लैंगर ने कहा है, “हमें अब तक छह चोटें(6 खिलाड़ी चोटिल) लगी हैं, जो वास्तव में असामान्य है। हम स्पष्ट रूप से इसकी समीक्षा करेंगे। यह उन चुनौतियों में से एक है जो आगे बढ़ रही है, जब लोग विभिन्न प्रकार की तैयारियों (और है) को पूरी तरह से निभा रहे हैं।” वहीं, स्टीव स्मिथ के आने से एक समस्या का हल मिल गया है। स्मिथ लीडरशिप ग्रुप का भी हिस्सा होंगे, क्योंकि वे टीम के पूर्व कप्तान हैं। वे पिछली सीरीज में बैन की वजह से बाहर थे।

]]>