भारत को लगा दूसरा झटका – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भारत और इंग्लैंड के बीच हो रहे मैच में, भारत को लगा दूसरा झटका
मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड की टीम के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस तरह भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है और खबर लिखे जाने तक भारत ने 11 ओवर में 2 विकेट खोकर 45 रन बना लिए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

India vs England 2nd ODI Match LIVE स्कोरकार्ड

भारत की पारी, गिरा पहला विकेट

भारत के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की, लेकिन महज 9 रन के कुल स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। शिखर धवन 17 गेंदों में 4 रन बनाकर रीस टॉप्ले की गेंद पर बेन स्टोक्स के हाथों कैच आउट हुए। रोहित शर्मा 25 रन बनाकर सैम कुर्रन की गेंद पर आउट हो गए।

इस मुकाबले के लिए इंग्लैंड की टीम में तीन बदलाव देखने को मिले हैं, जबकि भारतीय टीम सिर्फ एक बदलाव के साथ उतरी है। इंग्लैंड ने इयोन मोर्गन के स्थान पर डाविड मलान को मौका दिया है। मार्क वुड की जगह रीस टॉप्ले को जगह दी गई है, जबकि सैम बिलिंग्स की जगह लियाम लिविंगस्टोन प्लेइंग इलेवन में आए हैं। उधर, भारतीय टीम ने श्रेयस अय्यर के स्थान पर रिषभ पंत को मौका दिया गया है।

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), रिषभ पंत (विकेटकीपर), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

जेसन रॉय, जॉनी बेयरेस्टो, बेन स्टोक्स, डाविड मलान, जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुर्रन, आदिल रशीद, रीस टॉप्ले और टॉम कुर्रन।

ये मुकाबला काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि भारतीय टीम की निगाहें सीरीज जीतने पर होंगी, जबकि इंग्लैंड के इरादे सीरीज को बराबर करने पर होंगे। हालांकि, मेहमान टीम के कप्तान इयोन मोर्गन सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में टीम के कप्तान जोस बटलर होंगे।

वनडे सीरीज के पहले मुकाबले को भारतीय टीम ने 66 रनों के अंतर से जीता था। ऐसे में भारतीय टीम का मनोबल ऊंचा होगा, जबकि नियमित कप्तान के बिना इंग्लैंड की टीम के लिए वापसी करना मुश्किल होगा। बता दें कि इससे पहले खेली गई टी20 इंटरनेशनल सीरीज को भारत ने 3-2 से जीता था, जबकि उससे पहले खेली गई चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-1 से जीत दर्ज कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई थी।