भारत-बांग्लादेश – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Tue, 02 Jul 2019 11:45:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 भारत-बांग्लादेश का मुकाबला खेला जा रहा: वर्ल्ड कप https://www.shauryatimes.com/news/47424 Tue, 02 Jul 2019 11:45:29 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=47424 विश्व कप 2019 में बर्मिंघम के एजबेस्टन में भारत-बांग्लादेश का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। समाचार लिखे जाने तक भारतीय रनबांकुरों ने 29 ओवर्स के बाद एक विकेट के नुकसान पर 180 रन बना लिए हैं। केएल राहुल (71) और विराट कोहली (1) क्रीज पर मौजूद हैं। भारतीय टीम को उसके सलामी बल्लेबाजों ने संयमित शुरुआत दिलाई। रोहित अभी 9 रन के स्कोर पर पहुंचे ही थे कि पांचवें ओवर में तमीम इकबाल ने उनका एक आसान कैच छोड़ दिया। अब इसका खामियाजा बांग्लादेश को हिटमैन के चौथे शतक के रूप में भुगतना पड़ा।

]]>