भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

भारत में सक्रिय मामलों में लगातार गिरावट, 3.60 लाख से नीचे आया आंकड़ा
देश में सक्रिय मामलों में गिरावट का दौर जारी है। शनिवार को सक्रिय मामले 3.60 लाख से नीचे आ गए, जो कुल मामलों का 3.66 फीसद है। कुल संक्रमितों का आंक़़डा भी 98 लाख को पार कर गया है, जिसमें से 93 लाख से अधिक मरीज अब तक पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कोरोना महामारी के चलते एक लाख 42 हजार से ज्यादा मरीजों की जान भी जा चुकी है। मरीजों के उबरने की दर ब़़ढकर 94.88 फीसद और मृत्युदर गिरकर 1.45 प्रतिशत पर आ गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्रतिदिन नए मामलों से ज्यादा मरीजों के ठीक होने और मृतकों की संख्या कम रहने के चलते सक्रिय मामलों में गिरावट का रख बना हुआ है। शनिवार को सक्रिय मामलों की संख्या 3,59,819 थी। मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंक़़डों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3,930 कम हुए हैं।

इस दौरान 30,006 नए केस मिले, 33,494 मरीज ठीक हुए और 442 मरीजों की जान गई। इसके साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या 98.26 लाख, ठीक हो चुके मरीजों का आंक़़डा 93.24 लाख और मृतकों की संख्या 1,42,628 हो गई है। वहीं, प्रेट्र की तरफ से रात सा़़ढे नौ बजे जारी टैली के मुताबिक कुल संक्रमितों का आंक़़डा 98.31 लाख हो गया है। जबकि 93.48 लाख मरीज अब तक महामारी को मात दे चुके हैं और 1.43 लाख मरीजों की जान भी जा चुकी है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषषद ([आइसीएमआर)] के मुताबिक 11 दिसंबर तक कुल 15 करो़़ड 26 लाख 97 हजार 399 नमूनों की कोरोना वायरस संबंधी जांच की गई। इसमें शुक्रवार को जांचे गए 10 लाख 65 हजार 176 नमूने भी शामिल हैं।