भड़के संजय राउत ने कहीं ये बड़ी बात – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स

पुरुष पुलिसकर्मी ने प्रियंका के गिरेबान पर डाला हाथ, भड़के संजय राउत ने कहीं ये बड़ी बात
हाथरस गैंगरेप की वारदात को लेकर सियासत तेज होने लगी है। आज शिवसेना के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का कुर्ता पकड़े हुए एक पुलिसकर्मी की फोटो ट्वीटर पर साझा करके उत्तर प्रदेश सरकार पर जोरदार निशाना साधा है। संजय राउत ने अपने ट्वीट के जरिए उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि क्या उत्तर प्रदेश में कोई महिला पुलिस अधिकारी नहीं हैं।

बता दें कि हाथरस में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका अपने भाई राहुल और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के लिए पहुंची थीं, इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते से धक्का देकर हटा दिया। राउत ने जो तस्वीर साझा की है, उसमें एक पुरुष पुलिस अधिकारी प्रियंका गांधी का कुर्ता अपने कंधे के पास पकड़े हुए नज़र आ रहा है। राउत ने इस तस्वीर के साथ उत्तर प्रदेश सरकार से सवाल किया, ‘क्या योगीजी के अधीन महिला पुलिस नहीं है?’

यह फोटो शनिवार की है जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़िता के परिवार से मुलाकात करने के अपने दूसरे प्रयास में हाथरस के लिए रवाना हुआ था। हाथरस में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस घटना के बाद से आरोपी के खिलाफ काफी आक्रोश है। वहीं, विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार पर निशाना साधने में लगा हुआ है।