मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का कहर अब भी जारी – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 19 Jan 2020 11:20:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का कहर अब भी जारी, पढ़े पूरी खबर https://www.shauryatimes.com/news/74820 Sun, 19 Jan 2020 11:20:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=74820 मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ठंड का कहर अब भी जारी है। मध्य प्रदेश में बैतूल में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज हुआ, वहीं धार में 7.4 डिग्री, शाजापुर में 7.5 डिग्री, रतलाम में 8 डिग्री, भोपाल में 8.8 डिग्री, खरगोन में 8.2 डिग्री, खंडवा में 9 डिग्री, दतिया में 9.1 डिग्री, इंदौर में 9.9 डिग्री, राजगढ़ में 9 डिग्री, रायसेन में 8.6 डिग्री, सागर में 9.2 डिग्री, जबलपुर में 14‍ डिग्री और ग्वालियर में तापमान 11.1 डिग्री से. रहा। जम्मू और कश्मीर एवं इससे सटे पाकिस्तान पर पश्चिमी विक्षोभ के रूप में एक चक्रवाती संचरण समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर बना हुआ है। मध्य और ऊपरी क्षोभ मंडलीय वेस्टरली(पश्चिमी हवाओं) में एक द्रोणिका के रूप में अन्य पश्चिमी विक्षोभ अपनी धुरी पर औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर अब अब लगभग 70 डिग्री पूर्वी देशांतर से लेकर उत्तर की ओर 30 डिग्री उत्तरी अक्षांश तक चलायमान है।

20 जनवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ द्वारा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना है। पश्चिम उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित पर चक्रवाती परिसंचरण अब उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी के बीच देखा जा रहा है। उपरोक्त चक्रवाती परिसंचरण से पश्चिमी मध्य प्रदेश होती हुई दक्षिण गुजरात क्षेत्र तक स्थित एक द्रोणिका अब औसत समुद्र तल से 1.5 और 2.1 किमी ऊपर के बीच देखी जा रही है।

समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला एक चक्रवाती परिसंचरण औसत समुद्र तल से 1.5 और 3.1 किमी ऊपर एक द्रोणिका के साथ जो लगभग 93°पूर्वी देशांतर से लेकर उत्तर की ओर 24डिग्री उत्तरी अक्षांश तक चलायमान है, पूर्वी असम एवं आसपास के क्षेत्रों में स्थित है। औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैला चक्रवाती संचरण अब मालदीव क्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों पर स्थित है।

]]>