मध्य प्रदेश: सेना के जवान ने गोली मारकर की JCO की हत्या – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Sun, 11 Oct 2020 10:08:51 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 मध्य प्रदेश: सेना के जवान ने गोली मारकर की JCO की हत्या, खुद को कमरे में किया बंद https://www.shauryatimes.com/news/86813 Sun, 11 Oct 2020 10:08:51 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=86813 मध्य प्रदेश के कटनी टिजले में माधवनगर थानांतर्गत आयुध निर्माणी परिसर में शनिवार रात करीब 8 बजे डीएससी (डिफेंस सप्लाई कोर) के जवान ने जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) को गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद को कमरे में कैद कर लिया। घटना के बाद परिसर में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार शनिवार को इवनिंग परेड के दौरान आयुध निर्माणी के डीएसी जवान सकर सिंह का जेसीओ अशोक शिकारा से विवाद हो गया था। रात करीब आठ बजे सभी जवान वहां से लौटने लगे। इसी दौरान सकर सिंह ने राइफल से अशोक सिकारा के सिर पर गोली मार दी। उसने चार राउंड फायर किए, जिससे शिकारा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चार राउंड फायर के बाद शिकारा खून से लथपथ होकर गिर पड़े। साथी जवान इधर-उधर भागे। इसी दौरान आरोपी सकर सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस बल लगा है, लेकिन आरोपी खुद को गोली मार लेने की धमकी दे रहा है। इस वजह से उसे गिरफ्तार करने में परेशानी हो रही है।

आरोपी निर्माणी परिसर में बने कमरे में ही मौजूद है। पूरी फैक्टरी खाली करा दी गई है। बताया जाता है कि आरोपी के पास 32 राउंड गोलियां हैं। रविवार सुबह तक उसे पकड़ा नहीं जा सका है। फैक्ट्री के कर्नल रेंक के अधिकारी आरोपी से बात करने की कोशिश कर रहे हैं।

]]>