ममता ने की केरल को 10 करोड़ रुपये मदद की घोषणा – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Mon, 20 Aug 2018 10:25:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.3 ममता ने की केरल को 10 करोड़ रुपये मदद की घोषणा https://www.shauryatimes.com/news/9050 Mon, 20 Aug 2018 10:25:36 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=9050 मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केरल में बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया है कि 10 करोड़ रुपये केरल के मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा की जाएगी।ममता ने की केरल को 10 करोड़ रुपये मदद की घोषणा

उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित केरल के वह हर तरह के सहयोग मदद करने के लिए तैयार हैं। उनसे और जो भी संभव होगा वह केरल के लोगों को मदद करेंगी। इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री ने केरल में बाढ़ प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता जाहिर की थी।

मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, ‘शब्द काफी नहीं है। फिर भी, मैं केरल के अपने सभी भाइयों और बहनों को कहना चाहूंगी कि हमारी संवेदनाएं एवं प्रार्थनाएं आप सभी के साथ हैं.’ उन्होंने लिखा, ‘अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के साथ उनकी संवेदना है। वह बाढ़ पीडि़तों की राहत के लिए प्रार्थना करती हैं।

उल्लेखनीय है कि केरल में बंगाल के कुछ श्रमिक फंसे हुए हैं। श्रमिकों को वापस बंगाल लाने के लिए ममता सरकार तत्पर हुई है। मुख्य सचिव मलय दे ने केरल के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ फोन पर बातचीत कर वहां की स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने जरूरत पड़ने पर राज्य से आपदा प्रबंधन की टीम केरल भेजने की भी पेशकश की है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन की टीम तैयार है। केरल के चाहने पर सरकार हर तरह से मदद के लिए करेगी।

]]>