महंगे एक्टर्स में शुमार – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 01 Aug 2019 05:24:16 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 अक्षय कुमार बॉलीवुड के महंगे एक्टर्स में शुमार https://www.shauryatimes.com/news/50886 Thu, 01 Aug 2019 05:24:16 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=50886 फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त अक्षय कुमार मोस्ट सक्सेसफुल एक्टर्स की लिस्ट में टॉप पर हैं. उनकी साल में एक से ज्यादा फिल्में रिलीज होती हैं और सभी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल करती हैं. बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले अक्षय कुमार बॉलीवुड के महंगे एक्टर्स में भी शुमार हैं. नई रिपोर्ट है कि पिछली फिल्मों की सफलता को देखते हुए एक्टर ने अपनी फीस बढ़ा दी है. एक रिपोर्ट में बताया, ”अक्षय कुमार एक फिल्म के लिए 54 करोड़ रुपए चार्ज कर रहे हैं. अक्षय नंबर 9 को काफी पसंद करते हैं. जब वे मूवी राउडी राठौर में काम कर रहे थे, उन्होंने मेकर्स से 27 करोड़ फीस मांगी थी. लेकिन वो 2012 था. अब अक्षय कुमार ने एक फिल्म के लिए 54 करोड़ फीस मांगी है और जो कि उन्हें मिल भी रही है.”

]]>