महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा सीएम से मिले सुरेश खन्ना – Shaurya Times | शौर्य टाइम्स https://www.shauryatimes.com Latest Hindi News Portal Thu, 03 Jan 2019 17:48:52 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=7.0.2 महाराष्ट्र के राज्यपाल तथा सीएम से मिले सुरेश खन्ना, कुम्भ 2019 के लिए दिया न्योता https://www.shauryatimes.com/news/25869 Thu, 03 Jan 2019 17:48:52 +0000 http://www.shauryatimes.com/?p=25869 लखनऊ : उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने मुम्बई में महाराष्ट्र के राज्यपाल चेन्नमनेनी विद्यासागर राव तथा मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से भेंटकर उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से प्रयागराज कुम्भ-2019 में आगमन हेतु आमंत्रित किया।

उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल जी तथा मुख्यमंत्री जी को प्रयागराज कुम्भ-2019 का ‘लोगो’, पर्यटन विभाग की काॅफी टेबल बुक तथा अन्य प्रचार साहित्य भी भेंट किया। नगर विकास मंत्री ने मुम्बई में एक प्रेसवार्ता को भी सम्बोधित किया। उन्होंने मीडिया के माध्यम से महाराष्ट्र की जनता को प्रयागराज कुम्भ-2019 के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

]]>